खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवती की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी युवक प्रवीण कुमार निर्मलकर को चारामा पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आज शनिवार काे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार निर्मलकर के पास से वह मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इसी मोबाइल फोन का उपयोग करके उसने फोटो एडिट कर वॉट्सऐप समूह में वायरल की थी। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि एक अप्रैल को युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 31 मार्च की रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर उसे बताया गया कि ‘ग्राम पंचायत टिकरापारा’ नाम से एक वॉट्सऐप समूह बनाया गया है। इस समूह में युवती के ससुराल पक्ष और रिश्तेदारों को जोड़ा गया था। समूह में युवती की एडिट की हुई आपत्तिजनक फोटो और संदेश वायरल किए गए थे।
साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निर्मलकर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और युवती धमतरी के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे। प्रवीण युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसे पता चला कि युवती की शादी तेरह व चौदह अप्रैल के बीच होने वाली है। युवती को पाने की चाहत में उसने उसकी फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बनाई। आरोपी ने जानबूझकर यह फोटो युवती के रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष को भेजी। उसकी मंशा थी कि इससे युवती का रिश्ता टूट जाए और वह उससे शादी कर सके।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


