खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आरटीई के तहत जिले में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने निर्धारित ऑनलाइन लॉटरी 15 अप्रैल को नहीं निकली। शिक्षा विभाग अब यह प्रक्रिया 17 अप्रैल को रायपुर में ऑनलाइन माध्यम से कराने जा रहा है।
राज्य स्तर पर यह लॉटरी विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग तिथियों पर निकलेगी। बस्तर संभाग में इस वर्ष 100 निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों के लिए 449 आवेदन मिले हैं, जबकि चयन केवल 347 बच्चों का होना है। चयन लॉटरी से होगी, जिससे पारदर्शी प्रवेश सुनिश्चित होगा। विभाग के अनुसार तकनीकी कारणों से निर्धारित तिथि पर प्रक्रिया नहीं हुई। लॉटरी के बाद चयन सूची डीईओ दफ्तर, फिर संबंधित निजी स्कूलों को भेजी जाएगी। प्रक्रिया में देरी से पालकों में असमंजस है क्योंकि बच्चों के प्रवेश की अगली कार्रवाई इसी परिणाम पर निर्भर करती है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


