Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इन जिलों के बदले गए कलेक्टर 1. रणबीर शर्मा (IAS) — संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर गरियाबंद। 2. कुंदन कुमार (IAS) — कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर कांकेर। 3. अमृत विकास तोपनो (IAS) — कलेक्टर सक्ती से कलेक्टर मुंगेली। 4. जयश्री जैन (IAS) — संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु…
लंबित शिकायत पर विद्युत विभाग के ईई को कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांगे एवं समस्याएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आमजनों की समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निराकरण को लेकर जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और गंभीरता जनदर्शन में स्पष्ट दिखाई दी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम झाफल निवासी रामसेवक राजपूत ने अपने आवासीय…
दिव्यांग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत मिली 01 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि कलेक्टर-एसएसपी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की सीमा हो सकती है, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और बुलंद हौसलों के सामने सपनों की कोई सीमा नहीं होती। जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम तेलीखाम्ही की दिव्यांग विद्या साहू ने अपनी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प और मजबूत हौसलों के साथ अपने सपनों का नई उड़ान दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों एवं अंतिम भुगतान, जल स्रोतों की स्थिरता, पंचायतों के वित्तीय संसाधनों के अभिसरण तथा ग्रामीण स्वच्छता से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में चकरभाठा, मटियारी, लोफंदी, फरहदा, लघरा, मणिकपुर, बन्नाकडीह, घोघरा, कोरबी, बांका, रामपुर, गोपालपुर, कुली, बरेली एवं बैमा सहित 15 हर घर जल योजनाओं के लंबित अंतिम भुगतान के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत जल स्रोतों की दीर्घकालीन स्थिरता के लिए कार्ययोजना पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बेमेतरा में 20 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा 500 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा निजी क्षेत्र के नियोजकों एवं रोजगार के इच्छुक आवेदकों के बीच एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है। रोजगार मेले के माध्यम से होने वाली…
मिलावटी एवं अमानक मिठाइयों, भ्रामक लेबलिंग तथा प्रतिबंधित डेयरी एनालॉग के विरुद्ध होगी सघन कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशभर में 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय ष्बने खाबो-बने रहिवो 2.0’’ सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान मिलावटी, अमानक, मिथ्याछाप एवं असुरक्षित मिठाइयों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित राजपत्र अधिसूचना के अनुमार प्रतिबंधित अमानकीकृत डेयरी एनालॉग अथवा…
माय भारत की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर दिया जोर ‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ ग्राम से राज्य स्तर तक तैयार होगा मजबूत युवा नेटवर्क खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से व्यापक रूप से…
दिशा समिति की बैठक में आजीविका, आवास, जैविक खेती, स्वच्छता, सिंचाई, सड़क और कुपोषण की स्थिति की हुई विस्तृत समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा निर्माणाधीन कार्यों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भिलाई में 59 साल के अधेड़ ने नड्डा खिलाने का लालच देकर तीन मासूमों के साथ हैवानियत की हदें पार की हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक दुकान संचालित करता है, जहां नड्डा, मुरकू और अन्य खाने-पीने की चीजें बेचता है। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली बच्चियों को नड्डा खिलाने का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। बच्चियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इन दिनों चेन स्नेचिंग गिरोह एक्टिव है। ताजा मामला भखारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सुबह-सुबह टहलने निकली एक महिला को दो शातिर बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि गुजरा गांव की रहने वाली बिंदा बाई साहू रोज की तरह आज सुबह टहलने के लिए निकली हुई थीं। इसी दौरान एक कार में सवार दो आरोपी उनके पास आए…

