Author: admin

तीन दिन बड़ी स्क्रीन से दी जा रही थी योजनाओं की जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के माता भद्रकाली मंदिर वाले रास्ते में छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है। यह प्रदर्शनी 03 अक्टूबर से शुरू हुई है। जो 05 अक्टूबर तक रहेगी। प्रदर्शनी में बड़ी एलईडी स्क्रीन के ज़रिए केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। दिन और रात्रि में लोककला,जत्था के ज़रिए राज्य सरकार की योजनों व लाभान्वित हितग्राहियों के साथ ही उपलब्धियाँ गिनाई जा रही।लोगों को लोक कला नृत्य व…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित कार्यों की अवहेलना करने पर जिला पंचायत बेमेतरा के दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारियों में श्री मनीष जैन, सहायक ग्रेड-03, (मूल पदस्थापना जनपद पंचायत नवागढ़) जिला पंचायत बेमेतरा और श्री योगेश्वर सार्वा,सहायक ग्रेड-2 को (मूल पदस्थापना जनपद पंचायत नवागढ़) जिला पंचायत बेमेतरा शामिल है।इन कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्हें पदवार आवेदनों को अद्यतन करने, रजिस्टर संधारण करने और आवेदन को सुरक्षित रखने का कार्य सौंपा गया था, जिसे उन्होंने निष्पादित करने से इंकार कर…

Read More

प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा : मुख्यमंत्री शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही है। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए| अब बीजापुर के युवाओं को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर उन्हें नवरात्र पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां आम नागरिकों से मिले और उनकी मांगों, समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के दर्शन का आज सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे। आज माता की कृपा से जिले को 166 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मां दन्तेश्वरी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी में प्रार्थीया श्रीमति दयाबती नेताम पति जयलाल नेताम निवासी रावसवाही ने रिपाेर्ट दर्ज करवाया कि उसके जिला सहकारी बैंक विश्रामपुरी शाखा में खाता क्रमांक 105006823570 से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से एटीएम. कार्ड के माध्यम से 29 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के मध्य कुल 1 लाख 20 हजार रूपये को निकाला गया है। जिस पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 318(4) बीएनएस अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दाैरान सीसीटीव्ही फुटेज, सीडीआर, भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर संदेही कैलाश प्रधान पिता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना पुसपाल पुलिस काे मुखबीर से मिली सूचना पर निरीक्षक अनुराग सोनवानी थाना प्रभारी पुसपाल के नेतृत्व में सउनि. सांवत राम पटेल एवं मनबोध पोयाम के हमराह स्टाफ का बल मेन रोड पुसपाल में थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही किया गया, मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान एक होण्डा साईन दोपहिया वाहन कमांक टीएस 4 ईएच 1915 में सवार होकर ओड़िसा की ओर से आ रहे एक व्यक्ति काे रोककर वाहन की तलाशी लिया गया, जांच में 1 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा वजनी 5 किलो 193 ग्राम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार नारायणपुर के कौशलनार इलाके में आज एनआईए ने छापामारी की है। विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी, मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। विदित हाे कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे को चुनाव प्रचार के दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को पकड़ा था, इनमें से एक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधा लगाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने आम एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप ने बादाम एवं विधायक चैतराम अटामी द्वारा कटहल का पौधा लगाया गया।उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में अब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे जी के निधन का समाचार बहुत दुःखद है।मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। नितिन चौबे जनतंत्र टी.व्ही. के छत्तीसगढ़ प्रमुख थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272.450 लाख रू., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99.000 लाख रू., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160.000 लाख रू., बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453.000 लाख रू., शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट निर्माण 3659.700 लाख रू., 500 सीटर आवासीय…

Read More