Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बॉलीवुड फिल्म ’12th फेल’ के रियल हीरो श्री मनोज कुमार शर्मा (IPS) रायपुर स्थित नालंदा परिसर पहुंचे।उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों से मुलाकात की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। कौन है आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जन्मे मनोज की सफलता की यात्रा चुनौतियों से भरी थी। उनका शुरुआती शिक्षा से जुड़ा जीवन काफी कठिन था; उन्होंने स्कूल में काफी संघर्ष किया और एक समय पर अपनी परीक्षा पास करने के लिए अनुचित साधनों पर निर्भर थे। उन्होंने अपनी 10वीं कक्षा थर्ड डिवीजन के साथ पूरी की और 12वीं कक्षा में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। नव पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.) द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद के पद पर पदस्थ रहे है।इस अवसर पर आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, संदीप पटेल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, राजीव शर्मा उप पुलिस अधीक्षक उप महानिरीक्षक कार्यालय कांकेर, गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) कांकेर, मोहसीन खान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर, गोविन्द वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर, मनीष नागर निरीक्षक थाना प्रभारी कांकेर, प्रेमप्रकाश अवधिया निरीक्षक, रामकुमार साव…

Read More

मुख्यमंत्री ने विद्या भारती के क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का किया शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर…

Read More

उत्पादन, पारेषण तथा वितरण बिजली कंपनियों के लिए चयनित 375 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ‘कैश लेस हेल्थ स्कीम’ लॉन्च की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए ‘‘रूफ टॉप सोलर एक्सप्लोरर ऐप’’लॉन्च खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक सोलह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश शर्मा, शक्ति सेना (भारत देश) से सविता बंजारे, निर्दलीय शेख जैनब बेगम, हैदर भाटी, राधेश्वरी गायकवाड़ ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य विश्व के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए सभी देशों और लोगों के हित में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विश्व के देशों के मध्य शांति, समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करने में संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्वपूर्ण योगदान है।

Read More

लोगों को घरों में ही मिला रहा पीने का पानी पहाड़ी में बसा स्वच्छ और सशक्त गांव जुड़ा जल जीवन मिशन से खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसके उत्साहजनक परिणाम भी सामने आ रहे है। गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम पंचायत बारूका से लगभग 11 कि.मी. दूर जंगली रास्ते से पहाड़ी के ऊपर ग्राम गहन्दर बसा हुआ है। पहाड़ी में बसे होने के कारण इस गांव तक जाने के लिए चट्टानों और पथरीले…

Read More

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तीन दिवसीय विशेष योगाभ्यास शिविर का किया उद्घाटन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। योग के बराबर कोई शक्ति नहीं है। योग के माध्यम से हम जीवन की सभी कमियों को दूर कर सकते हैं। योग के द्वारा शरीर, मन, बुद्धि, विचार, व्यवहार व जीवन सबको अपने नियंत्रण में लाया जा सकता है। उक्त बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को 65वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा में तीन दिवसीय योग शिविर उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में योग से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है।…

Read More

एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का शुभारंभ कृषि निर्यात, आधुनिक ब्रीडिंग तकनीक एवं जैव विविधता पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत बनाने में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से धान की खेती के साथ-साथ आमदनी बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले एवं प्रदर्शनी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को विज्ञापन जारी किया जाकर दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 06.03.2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। उक्त भर्ती प्रकिया के प्रथम चरण अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 16.11.2024 से रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों मे किया जावेगा। इस हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेष पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट पुलिस विभाग पर 04.11.2024 से उपलब्ध होंगे।

Read More