Author: admin

ओपीडी पंजीयन क्षेत्र में मरीजों को आभा एप से रजिस्ट्रेशन में मिलेगी बड़ी राहत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नागरिकों की सुविधाओं को डिजिटल और स्मार्ट सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी पंजीयन काउंटर के पब्लिक एरिया (वेटिंग हॉल सहित) को फ्री वाई-फाई ज़ोन में तब्दील किया गया है। यह सुविधा राज्य के किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में पहली बार प्रारंभ की गई है। इस अभिनव पहल को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त…

Read More

बुज़ुर्गों की आंखों में वर्षों से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी पहली विशेष ट्रेन से 780 श्रद्धालु तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गई। प्रदेश के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो गई जब मुख्यमंत्री विष्णु…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने गुरु खुशवंत को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गुरु बालदास साहेब भी उपस्थित रहे।

Read More

नई दिल्ली। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट और अन्य खनिज खदानों की बदहाल स्थिति का गंभीर मामला उठाया। उन्होंने अपने प्रश्न के माध्यम से खनन मंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया और सरकार से इस पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।अग्रवाल ने सदन में बताया कि छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है, जहां कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीसीएल (Central Coalfields Limited) सहित कई सरकारी और निजी कंपनियां बड़े पैमाने पर खनिज खनन कर रही हैं। भारत में जितना कोयला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है, जिसमें (एसआई) SI और (एएसआई) ASI समेत 121 पुलिसकर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट एसएसपी लाल उमेद सिंह ने जारी किया है।जारी ट्रांसफर लिस्ट में 6 उप निरीक्षक, 23 सहायक उपनिरीक्षक, 13 प्रधान आरक्षक और 79 आरक्षक के नाम शामिल हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के फरसपाल निवासी युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फसाते हुए उसे लेकर फरार हो गया। पिता के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी जय किशोर कश्यप को बीजापुर से बरामद किया, वहीं नाबालिक ने अपने साथ हुए अनाचार के बारे मे बताया, पुलिस ने आरोपी जय किशोर कश्यप को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. बर्मन ने बताया कि 13 मार्च को पीड़िता के पिता द्वारा उसके नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम से आज रायपुर लौटे। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए महादेव सट्टा एप मामले में CBI रेड और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया। सीएम साय ने कहा कि भूपेश बघेल के पास दूसरा बोलने के लिए कोई रास्ता नहीं है। सीबीआई के द्वारा महादेव सट्टा एप पर यह जांच हो रही है। सबको मालूम है किस तरह से हमारे छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे की लत लगा दी गई थी। अब मामले में जांच सीबीआई कर रही है।इसके साथ ही सीएम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ रेल मंडल अंतर्गत गोरखपुर स्टेशन पर अधोसंरचना विकास कार्य के तहत गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए 27 मार्च से 26 अप्रैल 2025 तक नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता और गति में सुधार होगा।इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है।रद्द रहने वाली ट्रेनें -गाड़ी संख्या 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस) – 24 अप्रैल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आपको बता दें कि यह योजना पहले भाजपा की रमन सरकार ने शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार में इस योजना का लाभ बुजुर्गों को नहीं मिल पाया था। अब, भाजपा की साय सरकार ने इस योजना को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है? – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के बुजुर्गों को धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी, ताकि वे अपने श्रद्धा स्थलों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करी को विफल कर दिया है। पुलिस ने नंदनी थाना क्षेत्र के माटरा और खजरी गांव के बीच सड़क पर एक ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसमें 32 गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इन गौवंश को मुंगेली से नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना से कार्रवाई सूचना मिलने के बाद नंदनी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए माटरा और खजरी गांव के बीच स्थित मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची,…

Read More