Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद सीएम विष्णु देव साय लगातार जनता के हितों में फैसला ले रहे हैं। पिछली कैबिनेट बैठक में साय ने महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। आज फिर महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने बताया कि कैबिनेट की आज की बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को दी गई गारंटियों में से एक और गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में श्री रामलला दर्शन…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियां अपने साथ कई बीमारियां और संक्रमण लेकर आती है। ऐसे में लहसुन की सिर्फ 2 कली ही फायदेमंद हो सकती है। लहसुन स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह एक औषधी की तरह होता है, जो फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाने का काम करता है। लहसुन (Garlic Benefits) का रोजाना सेवन दिल, दिमाग और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करता है। जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता ह, डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है और शरीर की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मैंने मीसा बंदियों के तकलीफों को बहुत करीब से देखा है। उनके संघर्ष और पीड़ा को मैंने महसूस किया है। आपातकाल के दौरान मेरे बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि साय भी 19 महीने तक जेल में रहे। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के वृंदावनहाल में लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा आयोजित प्रांतीय परिवार सम्मेलन और सम्मान समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मीसाबंदियों की सम्मान राशि की बहाली के लिए पहल करेगी। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए मीसा बंदी और उनके परिजनों ने अपनी आपबीती भी साझा की। आपबीती सुन भावुक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल आज पंचतत्व में विलीन हुए। हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र हितेश बघेल ने अपने पिता नंदकुमार बघेल को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा-कांग्रेस के नेता व ग्रामीण मौजूद रहे। अंतिम संस्कार से पहले बेटी भारती बघेल के घर पहुंचते ही परिवार गमगीन हो गया था। नंदकुमार बघेल का अंतिम दर्शन करने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी कुरूदडीह पहुंचे थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। प्रार्थिया वर्षा नायडू पिता स्व. आरजी. नायडू साकिन ट्रांजिस्ट हास्टल सुकमा द्वारा सी- टी मार्ट में घरेलु उपयोगी का सामान क्रमश: किंग्स तेल 16 लीटर का चार पेटी, मुंगदाल 30 किग्रा. का दो बोरी, कपड़ा धोने का साबुन 100 नग, दलिया 25 किग्रा. का 01 बोरी, मसूर दाल 30 किग्रा. का 01 बोरी, अरहर दाल 30 किग्रा. का 02 बोरी कुल जुमला किमती तीस हजार बीस रूपये को आरोपियों के द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट कराने पर थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 379 भा.द.वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर एक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने आज बुधवार को जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम लखनपुरी, कानापोड़ तथा जैसाकर्रा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ से मतदाता जनसंख्या अनुपात (इपिक रेशो), कुल मतदाताओं की संख्या, महिला एवं पुरूष मतदान प्रतिशत एवं अन्य आवश्यक जानकारी ली। कमिश्नर धावड़े ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध होना चाहिए। इस दौरान आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार शशी मोहन सिंह ने संभाल लिया है। वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी शशि मोहन सिंह ने बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक बस्तर का प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग समेत अन्य राजपत्रित अधिकारियों से परिचय के बाद शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी स्टाफ से मुलाकात की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शशि मोहन सिंह पिछले 05 वर्षों से सेनानी के पद पर बस्तर संभाग में पदस्थ हैं। पिछले 02 साल से पांचवी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर के सेनानी के पद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन ने IPS शशि मोहन सिंह को बस्तर का एसपी बनाया है, वर्तमान एसपी जितेंद्र सिंह मीणा को डिपोटेशन पर सीबीआई में जाने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव किया है। बता दें कि आईपीएस शशि मोहन सिंह वर्तमान में सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें गृह विभाग ने वर्तमान पद के साथ बस्तर एसपी का भी कमना सौंपा है।

Read More

अभिनंदन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए डॉ. रमन सिंह खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले के सोमनी स्थित एक निजी होटल में भाजपा व्दारा अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिरकत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरा। वहीं छत्तीसगढ़ की 11 से 11 सीट जीतने का दावा किया है। उन्होने लोक सभा चुनाव के लिए मोदी की गारंटी को सबसे बडा़ मुद्दा बताया है। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा आम चुनाव नजदीक आ रही है, ऐसे मे राजनैतिक सरगर्मिया तेज होने लगी है। भाजपा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य, उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्याें की समीक्षा की। देवांगन ने अधिकारियों को राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में इकाईयों के लिए आबंटित भूमि पर उद्योग स्थापना नहीं करने वाली इकाईयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं वृह्द उद्योगों की विकास, औद्योगिक नीति के अंतर्गत उद्योगों को राज्य की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्य सहित राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड, सीएसआईडीसी, पंजीयक फर्म व संस्थाओं की गतिविधि एवं वाष्पयंत्र कार्यों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं…

Read More