Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कों ने स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले स्विगी में खाने ऑर्डर दिया, उसके बाद सुनसान जगह बुलाकर डिलीवरी ब्वॉय के 1900 रुपए लूटकर भाग गए। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि दुर्गा नगर जुनवानी निवासी रोशन कुमार स्विगी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। उसने जामुल थाने में उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 28 मार्च 2025 की रात 1.17 बजे घासीदास नगर जामुल निवासी एक युवक ने खाने का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। महानदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को ग्राम कागदेही में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्यवाही के तहत आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने 1 चैन माउंटेन मशीन और 3 हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया।जानकारी के मुताबिक, ग्राम कागदेही में अवैध तरीके से रेत का परिवहन करने के लिए रैम बना कर महासमुंद जिले से…
कहा- यह त्यौहार इंसानियत, भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक है… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी माह-ए-रमजान की समाप्ति के साथ ही रविवार को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया। चांद दिखने की पुष्टि के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई और आज सुबह से मुस्लिम भाई नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि…
*सोमारी पुनेम, दल्लुराम बैगा और जगतपाल राम को प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से सौंपी नए आवास की चाबी* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के दौरान हितग्राहियों से संवाद किया, तो मंच पर एक विशेष क्षण आया – प्रधानमंत्री और दल्लु राम बैगा के बीच सरल, संक्षिप्त किन्तु सजीव, आत्मीय एवं सारगर्भित संवाद। प्रधानमंत्री ने मुस्कराकर पूछा – “पक्का मकान बन गया है?” दल्लु राम ने हाथ जोड़कर जवाब दिया – “हां, बन गया है।” प्रधानमंत्री श्री मोदी ने फिर स्नेहपूर्वक…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मोहभट्ठा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर 2,695 करोड़ रूपए की लागत से पूरी हो चुकी चार रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही 7 रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विकास और यात्रियों को किफायती एवं सुगम परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को भी नई गति…
बस्तर में बदलाव और आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं। बस्तर ओलंपिक का सफल और शानदार आयोजन एक सुखद बदलाव का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ संसाधनों, सपनों और सामर्थ्य से भरपूर है। आज से 25 वर्ष बाद जब हम छत्तीसगढ़ की स्थापना का 50वां वर्ष मनाएंगे तब छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदममुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 68 लाख के इनामी 50 नक्सलियाें ने एक साथ आत्मसमर्पण करने पर केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूं। उन्हाेने कहा कि पीएम मोदी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएंगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। बाकी लोगों से भी मैं पुनः अपील करता हूं कि वे हथियार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है।छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नाम पड़ा। वे केवट समुदाय से संबंध रखती थीं—एक ऐसा समुदाय,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की स्थानीय बुनकर परंपरा की गहराई को दर्शाया गया है। इस शॉल पर बांस से निर्मित…

