Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
जज्बा, शाहेदा और ख्वाब फाउंडेशन मिलकर विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जरूरतमंदों के लिए करेंगे प्रयास खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। निजी और सरकारी ब्लड बैंक खाली पड़ गए है, इस विकट स्थिति मे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए भीषण गर्मी मे रक्त जुटाने कई सामाजिक संगठन एकजुट हुए है। रक्तदान के क्षेत्र मे 13 साल से काम कर रहे जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक संजय मतलानी ने प्रेस से कहा विश्व थैलेसीमिया दिवस महज एक अवसर है, रक्त की जरूरत पूरा करने का।उनका संगठन ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित करता रहता है। अभी स्थिति खतरनाक हो गई है सभी…
प्रदेश के कार्यवाहक पदाधिकारियों से सात बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी, नहीं देने पर कानूनी कार्यवाही की दी गई चेतावनी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का चुनाव नहीं होने को लेकर सराफा व्यवसायियों में जबरदस्त घमासान मचा हुआ हैl 7 जनवरी को होने वाला चुनाव अब तक नहीं होने से बिलासपुर सराफा एसोसिएशन में आक्रोश है। 11 मई को चुनाव संबंधित एक पत्र जारी होने के बाद आक्रोश और ज्यादा भड़क गया है। चुनाव नहीं कराए जाने और हीलाहवाला किए जाने से बिलासपुर के सराफा व्यवसाई अब खुलेआम पूर्व पदाधिकारियों के विरोध में उतर आए है।बुधवार को बिलासपुर…
चार चरणों बाद अंततः मोदी रोने को मजबूर हुये राहुल गांधी बनेंगे देश के अगले प्रधानमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चार चरणों 379 सीटों के चुनाव हो चुके है। जनता ने मोदी विभाजनकारी एजेंडे को नकार दिया है। मोदी को पता चल चुका है कि उनकी सरकार वापस नहीं आ रही है। उनके हिन्दू, मुस्लिम और मीट, मटन, मंगलसूत्र को जनता ने नकार दिया है। अब आखिरी के तीन चरणों में मोदी को यह बयान देने को मजबूर होना पड़ा है कि वह हिन्दू-मुसलमान करने में भरोसा नहीं करते है जबकि उनकी और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार के आने के बाद यहां नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान मिल रही अभूतपूर्व सफलताओं के लिए सरकार की पीठ थपथपाई है। गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मात्र साढ़े चार महीने के अंदर 112 नक्सली मारे गए हैं, लगभग 375 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 5 महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के ग्राम सारवंडी में एक ग्रामीण के घर बाड़ी के कुएं में एक वन्य प्राणी तेंदुआ गिर गया, आज गुरूवार सुबह जब कुएं से पानी निकालने पंहुचे तो देख कि कुए में एक तेंदुआ पानी में तैर रहा है, इसकी सूचना ग्राम पंचायत के माध्यम से वन विभाग को दिया गया। सूचना पर इलाके में तैनात वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थानिय ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को कुएं से रस्सी और बांस से बने झूले के माध्यम से बाहर निकालने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। विदित हो कि कांकेर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये ला रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतागुफा से टी सैमसन राजू, डिप्टी कमाण्डेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक अनुराग सोनवानी, थाना प्रभारी चिंतागुफा के हमराह 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/आरसीएसओ ड्यूटी हेतु ग्राम दुलेड़ व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम दुलेड़ के पास से 02 नक्सलियों मड़कम गंगा पिता मड़कम लखमा (मिलिशिया कमाण्डर दुलेड़ आरपीसी अन्तर्गत ईनामी 01 लाख) निवासी ग्राम दुलेड़ थाना चिंतागुफा एवं ओयाम भीमा पिता स्व. हुंगा (चिन्नाबेड़केल आरपीसी अध्यक्ष)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से जगदलपुर शहर के जवाहर नगर वार्ड में जनजागरुकता रैली निकाली गई और डेंगू मलेरिया से बचाव एवं उपचार के प्रति सतर्कता बरतने की अपील नागरिकों से की गई। इस जनजागरुकता रैली में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित नर्सिंग छात्राओं और मितानिनों-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मौके पर कला जत्था दल द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर डेंगू मलेरिया से बचाव के उपाय एवं उपचार सम्बन्धी प्रेरक सन्देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कर्नाटक में बंधक बनाये गये बस्तर से मजदूरों का संपर्क जिला प्रशासन से होने पर प्रशासन ने कर्नाटक राज्य के संबंधित जिला के प्रशासन और पुलिस विभाग से समन्वय कर श्रम विभाग के माध्यम से कर्नाटक के प्रशासन की मदद से वापस लाए गए कोलेंग क्षेत्र के 13 मजदूरों से कलेक्टर विजय दयाराम ने मुलाकात कर उन्हाने मजदूरों से कहा कि राज्य शासन द्वारा जनकल्याण की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा और पर्याप्त संख्या में रोजगार के अवसर दिया जा रहा है, इसका लाभ लें। यदि रोजगार की तलाश में पलायन करके अन्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कला केन्द्र निरीक्षण पर पहुंचे और वहां पर कलाकारों से मुलाकात की। डॉ. सिंह ने सभी से परिचय लेते हुए आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कला केन्द्र का उद्देश्य शहर के कलाकारों को प्रदान करना के साथ बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के इच्छुक लोगों को विभिन्न सीखने के लिए मंच प्रदान करना है। इस समय यहां गायन, वादन, ड्राइंग, गिटार, बांसुरी, तबला, ड्रम इत्यादि विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां एक रिकॉर्डिंग स्टूडियों भी जिसमें रिकॉर्डिंग की सुविधा है। कलेक्टर ने परिसर के पार्किंग स्थल और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या मामले में बिलासपुर से 2 आरोपियों विश्वजीत नाग और जसप्रीत सिंह जस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले के फरार मास्टर माइंड मनीष राठौर की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि वारदात में ये शामिल थे और रायपुर, बिलासपुर नेशनल हाईवे के रास्ते भागने के फिराक में थे, तभी नारायणपुर पुलिस से मिली इनपुट के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ पाराघट टोल प्लाजा के पास से कार में सवार बदमाशों को धरदबोचा। आरोपी टोल प्लाजा को तोड़कर…

