Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर।  छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों पर 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए भाजपा ने अपने मंत्रियों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिला राजनांदगांव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को बिलासपुर लोकसभा का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा सीट पर नजर रखेंगे। मंत्री केदार कश्यप बस्तर सीट की कमान संभालेंगे। मंत्री टंकराम वर्मा को मिला दुर्ग, मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में और रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद सुनील सोनी को प्रभारी बनाया गया है।

Read More

khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी-रायपुर के माध्यम से केन्द्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन एवं सजायाफ्ता कैदियों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 दिवसीय इंस्टालेशन ऑफ सीसीटीवी कैमरा , फायर अलार्म एवं स्मोक डिटेक्टर विषय पर 34 कैदी को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। में बंदी कैदियों को मिला सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण जिसमें सीसीटीवी इंस्टालेशन की तकनीकी तथा उद्यमिता विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन संचालक नम्रता…

Read More

khabarworld24.-रायपुर। नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और देश के जाने-माने प्रबंधन विशेषज्ञों ने परिचर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस चिंतन शिविर में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए साय ने कहा कि – कल से लगातार विभिन्न विषयों पर सत्र चल रहा है। देश भर से विद्वानजनों का यहाँ पर आना हुआ एवं सभी ने अपने विचार रखे। छत्तीसगढ़ में खनिज और वन संपदा का भंडार है, यहाँ कि मिट्टी उर्वरा शक्ति से भरपूर है। गुड गवर्नेंस…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की चौथी किस्त 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में भेज दी गई है। जिसका स्टेटस आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। महतारी वंदन योजना जो महिलाएं इस योजना की हितग्राही हैं और योग्यताओं को पूरा करती हैं उन्हें हर महीने महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। अब तक इस योजना के तहत 3 किस्तें प्रदान की जा चुकी है। आपको भी इस योजना का लाभ मिल रहा है तो आप Mahatari Vandan Yojana 4th Installment का पूरा स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक राजस्व आवश्यकता एवं उपभोक्ताओं के लिए विद्युत दरों का निर्धारण किया है. राज्य शासन द्वारा की गई राजस्व घाटे की आंशिक प्रतिपूर्ति को समायोजित करते हुए आयोग ने सभी उपभोक्ता श्रेणियों में औसत 8.35 प्रतिशत वृद्धि अनुमोदित की गई है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा और सदस्य प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में विद्युत दरों में हुई बढ़ोतरी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य की विद्युत कंपनियों के विगत वर्षों के राजस्व घाटा तथा राजस्व आधिक्य पर विचारोपरान्त वित्तीय वर्ष…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । बृजमोहन अग्रवाल के जीत को लेकर उत्साहित समर्थको ने राजधानी में लगाए अग्रिम जीत के बधाई वाले पोस्टर,पोस्टर लगाने वाले समर्थक गरियाबंद पालिका अध्यक्ष अब्दुल ग़फ़्फ़ार मेमन (गफ्फू )बोले रायपुर के ही नहीं पूरे देश के जनता के दिलो में राज करने वाले मोहन भैया राजनीतिक मैदान में अजेय हैं। देश भर में लोक सभा चुनाव के परिणाम भले 4 को आयेंगे लेकिन रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के जीत को लेकर कार्यकर्ता न केवल पुरी तरह से आश्वस्त है बल्कि कॉन्फिडेंस का लेबल भी गर्मी की पारा के तरह चढ़ा हुआ है। रायपुर के तेलघानी…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। जांजगीर में ही अकेले चार मौतें हुई हैं। वहीं, मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू अलर्ट जारी किया था, इसका असर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं। रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । सुशासन से रूपांतरण विषय पर नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत ने अपना संबोधन आईआईएम रायपुर में चिंतन शिविर के दूसरे दिन के सत्र में दिया। कांत ने कहा कि छत्तीसगढ में विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं। यह देश के सबसे खनिज समृद्ध राज्यों में से है। यहां मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को तेजी से बढ़ावा दें तो बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे जरूरी आधारभूत बिंदु हैं इन पर बढ़िया काम कर तेज विकास लक्ष्य भी पाए जा सकते हैं और जनकल्याण की दिशा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ -व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से लगातार आगजनी की खबर सामने आ रही है। इसी तरह की घटना राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि अभनपुर के पास मोहन ढाबा के पास अभी महिंद्रा बस की गाड़ी जो बस्तर से रायपुर आ…

Read More

khabarworld24.-महासमुंद । लोकसभा निर्वाचन 2024 का मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा । मतगणना के परिणाम का टेबुलेशन करने के लिए कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक द्वारा टेबुलेशन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है , जिन्हें कलेक्टर सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू ने कहा कि टेबुलेशन का कार्य अत्यंत सावधानी से किया जाने वाला कार्य है । परिणामों की प्रविष्टि निर्धारित प्रपत्रों में करते समय थोड़ी सी भी चुक या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि…

Read More