Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून लगभग एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षति ग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया हैl राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जाँच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जाँच का आदेश जारी किया हैl छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जाँच कर 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगेl ज्ञातव्य है कि विगत 15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में लगातार ईडी की धमक बनी हुई है। जिले के कुछ राइस मिलरों के घर कार्रवाई का दौर जारी है। बीते दिनों जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के राइस मिलर के घर पर कार्रवाई के बाद आज ईडी की टीम राजनांदगांव शहर पहुंची। यहां भी ईडी की टीम ने राईस मिल कारोबारी के ठिकाने पर जांच पड़ताल की है। राजनांदगांव जिले में लगातार ईडी की टीम द्वारा राइस मिलरों ठिकानों पर छापेमार करवाई कर जांच पड़ताल की जा रही है। जिससे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते दिनों जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में राइस मिल एसोसिएशन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक IAS-IPS सहित भारतीय सेवा के अफसरों का DA चार प्रतिशत और बढ़ गया। इसका लाभ उन्हें एक जनवरी 2024 से मिलेगा। यानी जनवरी से अभी तक का एरियर भी उनके खाते में आएगा। अब उन्हें भी 50 प्रतिशत डीए मिलेगा। इससे पहले 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला मुंगेली के ग्राम फरहदा जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकाप्टर से ग्राम फरहदा के लिए रवाना होंगे। 12.50 बजे ग्राम फरहदा से वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गरीबों के हक का चावल उन तक पहुंचाना सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। वितरण में लापरवाही अथवा खराब चावल के वितरण की सूचना मिली तो, संबंधित खाद्य अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज नवा रायपुर में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य विभाग के सचिव बसवराजू एस., संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला, विशेष सचिव के.डी. कुंजाम, अपर संचालक राजीव कुमार जायसवाल, जिला स्तरीय खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, विपणन अधिकारी और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी उपस्थित थे। खाद्य मंत्री बघेल ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुरुकुल परंपरा, शिक्षा का एक प्राचीन भारतीय दर्शन है, जो ज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित है। गुरुकुल शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का भी शिक्षण देना था। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली ने सदियों से ज्ञान का संरक्षण और प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बात शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को पाटन जिला दुर्ग में सहजानंद अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल नूतन गुरुकुल के भूमिपूजन के अवसर पर कही। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमे शिक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के नए सांसद बृजमोहन अग्रवाल कल अपनी जीत और मोदी सरकार के तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की खुशी में रायपुर के कई इलाकों से आभार रैली निकालेंगे। आपको बता दें कि 1957 के बाद से पहली बार रिकार्ड मतों से जीत के लिएन आभार व्यक्त करने सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल की आभार रैली 14 जून, शुक्रवार को निकलेगी। इसकी शुरुआत मां बंजारी मंदिर रावांभाटा से होगी और समापन जयस्तंभ चौक पर होगा। यह रैली शहर व ग्रामीण क्षेत्रों को पूरा करते हुए शाम 4 बजे से शुरु होगी। रायपुर लोकसभा से 575285 मतों से…
भाजपा की विष्णुदेव सरकार 6 माह में विफल साबित हो गई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 6 माह में विफल साबित हो गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की विफलतायें गिनाते हुये कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। विष्णुदेव सरकार की विफलताओं की पूरी श्रृखंला है। साय सरकार के 6 माह में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंगेली विकासखंड के ग्राम फरहदा में 14 जून को भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 14 जून को प्रातः 11.05 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11.40 बजे ग्राम फरहदा पहुंचेंगे और प्रातः 11.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.50 बजे फरहदा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

