Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गंगा दशहरा के अवसर पर अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। बघेल ने x पोस्ट में बताया कि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। मैंने छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य और लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। किसानों के लिए पिछले पांच वर्षों की तरह अच्छे मानसून और फ़सल की प्रार्थना नमर्दा माई से ही है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लामीदरहा निवासी 17 वर्षीय युवक ने घर की बाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तपन चौहान पिता नेहरू चौहान उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम लामीदरहा कक्षा 12 में पढ़ता था। परीक्षा में पूरक आ जाने के कारण घर वाले उसे पढ़ने के लिए बोलते थे। शनिवार की रात अपने पिता के साथ खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। सुबह जब घर के लोग तपन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने शनिवार को पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रदेश में अपराधों में निरंतर कमी का दावा किया। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चार महिला थाने एवं महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान की 06 इकाई कार्यरत हैं। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि इसके अतिरिक्त 553 महिला हेल्प डेस्क एवं सभी 33 जिलों में परिवार परामर्श केंद्र स्थापित हैं। अभिव्यक्ति एप के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को आपातकालीन सेवा एवं ऑनलाइन शिकायत की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्तीय वर्ष 2023-24 का आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आपके पास केवल 46 दिन का समय शेष बचा है और आप 31 जुलाई तक अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर लें। इस तारीख तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने पर आपको कई तरह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। बहुत से करदाता यह सोच रहे होंगे कि उन्हें केवल कुछ जुर्माना ही देना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है आइटीआर फाइलिंग की डेडलाइन मिस करने का नुकसान और भी है। इसके चलते आपको कई तरह से नुकसान हो सकते है। मालूम हो कि नौकरीपेशा व अन्य करदाताओं के…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर l  छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज दिनभर मैराथन बैठकें होगी। बैठक में पार्टी चुनाव प्रभारी नितिन नबीन विधायक दल समेत सांसदों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। कोर कमेटी और क्लस्टर प्रभारियों की भी बैठक होगी। लोकसभा संयोजकों, सह संयोजकों के साथ चर्चा होगी। दोपहर 1.30 बजे से शुरु होने वाली बैठक 6 बजे चलेगी।  सूत्रों के अनुसार नितिन नबीन चुनाव को लेकर जिम्मेदारों से चर्चा करेंगे। नेताओं और कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशानिर्देश देंगे। बैठक में इसी साल के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी…

Read More

नई दिल्ली। गर्मियों में कई सारे फलों का स्वाद चखने को मिलता है। तरबूज से लेकर खरबूज तक, इस मौसम में ऐसे कई फल मिलते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हमें हाईड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। लीची इन्हीं में से एक है, जो इस सीजन में कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह ढेर सारे स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। लीची को खाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ लीची ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। घायल जवानों से बात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नारायणपुर में शहीद STF जवान को माना में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान जवान नितेश एक्का शहीद हुए थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मछलियों को पकड़ना बैन कर दिया गया है। इसे लेकर सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। ये बैन 16 जून से 15 अगस्त तक लगाया गया है। इस बीच मछली पकड़ते पाए जाने पर FIR दर्ज की जाएगी। जेल के साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि, बारिश के मौसम में मछलियों की ब्रीडिंग अच्छी होती है। ऐसे समय में उनका शिकार न करते हुए उन्हें संरक्षित करने से मछुआरों को ही लाभ होगा। सरकार ने कानून और अधिनियम का प्रयोग करते हुए 16 जून से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी संभागों में अब दिव्यांग कॉलेज खोलने जा रही है। महिला-बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज शनिवार को इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना की प्लानिंग की जा रही है और इसे लेकर वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगी। वर्तमान में, रायपुर में ही एकमात्र दिव्यांग कॉलेज है, जबकि 33 में से लगभग 21 जिलों में दिव्यांगों के लिए स्कूल संचालित हो रहे हैं। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में दिव्यांग स्कूल खोलने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ…

Read More