Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्र सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शक्तिपीठ परियोजना की घोषणा की थी। सरकार गठन के बाद बजट में शक्तिपीठ परियोजना के लिए पांच करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत प्रदेश में चार धाम परियोजना की तर्ज पर पांच शक्तिपीठों रतनपुर में महामाया, चंद्रपुर में चंद्रहासनी, डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी, दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर और सूरजपुर स्थित कुदरगढ़ मंदिर को विकसित करके एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय पर्यटन…
SP रजनेश सिंह ने यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षात्मक मापदंडों के अनुरूप यात्री बसों के जांच के निर्देश दिए। यात्री बसों की जांच अभियान के आज प्रातः यातायात बिलासपुर पुलिस द्वारा एडिशनल एस0पी0 (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर एवं डी0एस0पी0 (ट्रैफिक) संजय साहू की उपस्थिति में हाईटेक बस स्टैंड में बिलासपुर से रवाना एवं बिलासपुर शहर आने वाले यात्री बसों के चालक नशे की हालत में यात्री बसों का परिवहन तो नहीं कर रही, इस हेतु “ब्रीथ एनालाइजर” से यात्री बसों के चालक एवं परीचालकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर क्षेत्र के कठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं सुचना पर पहुंची पोलिस ने शवों को अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों मृतक अभनपुर थाना क्षेत्र के बड़े उरला गांव के रहने वाले थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सीमावर्ती राज्य उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी पुसौर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक एमपी नंबर की मोटरसाइकिल पर दो लड़के उड़ीसा से गांजा लेकर मंडला, एमपी जाने निकले हैं। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर कार्यवाही के लिए नाकेबंदी पॉइंट लगाया गया । इसी दरमियान नवापारा चौक में नाकेबंदी कर रही…
गांवों में 6 से 20 जुलाई तक आयोजित होगा राजस्व पखवाड़ा: मंत्री टंकराम वर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर अब किसानों और भू-स्वामियों को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री की मंशानुरूप राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए थे। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है। राजस्व पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में…
मुख्यमंत्री जनदर्शन में ग्रामीणों ने की थी शिकायत कलेक्टर डॉ. सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले की कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद रायपुर जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने और उनकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री पर कार्रवाई तेज हो गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले ने ऐसे प्रकरणों पर बिना देरी के कार्रवाई शुरू की है। आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सेजबहार में ऐसी एक बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व अमले ने सेजबहार में मुख्य सड़क के किनारे से लगी लगभग पांच…
स्कूलों, हॉस्पिटलों एवं आंगनबाड़ियों में अभियान चलाकर किया जाएगा वृहद वृक्षारोपण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में नीम पेड़ लगाकर जिले में अभियान की शुरुआत किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन वनमंडल बलौदाबाजार के द्वारा किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ मयंक अग्रवाल ने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया। कार्यक्रम में वर्मा ने स्कूली बच्चों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंन्द्र, अम्बिकापुर के द्वारा 08 जुलाई 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक एस.बी.आई. लाईफ इंश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के एजेन्सी मैंनेजर श्री नीरज कुमार उपस्थित रहेंगें जिसके अन्तर्गत लाईफ मित्र के 55 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें योग्यता न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण, संभावित वेतन 15 हजार से 30 हजार रूपये निर्धारित है, प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है। यह मामला पुलिस चौकी कोरबी का है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबी चौकी के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में देर शाम बसन्त कुमार पोया ने अपनी पत्नी मंगली बाई (32 वर्षीय) पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके…

