Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत 8 लाख के इनामी नक्सली कैलाश उर्फ कवासी देवा, जो नक्सल संगठन की कंपनी नंबर 10 में डिप्टी कमांडर पद पर था, इसके साथ 5-5 लाख के दो नक्सली और एक 2 लाख के इनामी नक्सली ने सुकमा के एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। कुल 20 लाख के इनामी 4 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 2 महिला नक्सली और 2 पुरुष नक्सली शामिल हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट में दो साल पहले प्रस्ताव लाकर पुराना बस-स्टैंड की जमीन के एक हिस्से को कांग्रेस भवन के लिए आवंटित किया गया था। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में कलेक्टर को दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के लिए कहा है। यह याचिका आवंटन रद्द करने के लिए लगाई गई थी। बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड की बेशकीमती जमीन को अगस्त 2022 में कांग्रेस भवन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी को तत्कालीन सरकार ने आवंटित की थी। इसके खिलाफ रजनीश ताम्रकार ने…
*माउंट एवरेस्ट के 26200 फिट पर फहरा चुकी है तिरंगा* *मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं* * निशु माउंट एवरेस्ट सहित अब तक 22 पर्वत चोटियां कर चुकी है फतह* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर 16 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिलासपुर जिले की पर्वतारोही निशु सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। देश- विदेश की कई प्रमुख पर्वत चोटियां फतह कर चुकी निशु ने 21 मई 2024 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहराया है। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा की आपकी इस शानदार उपलब्धि ने…
*युवा, कृषक, महिला एवं प्रबुद्धजनों से दस्तावेज तैयार करने ली जा रही है सुझाव* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 16 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार करने के संबंध में आज स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी द्वारा किया गया। संवाद कार्यक्रम की शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजन‘ परिचर्चा में भाग ले रहे है और विकसित भारत और…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – दुर्ग । भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के एमएमएस कांड के मामले में भिलाई नगर पुलिस सोमवार को पूछताछ करेगी। इससे पहले पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर इससे जुड़े सबूत पेश करने को कहा था।बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान देवेंद्र यादव का एक एमएमएस वायरल हुआ था। एमएमएस को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं ने दावा किया कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक कोई और नहीं बल्कि विधायक देवेंद्र यादव है। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि…
*राज्य में पॉजिविटी रेट 4.60 से घटकर अब 0.51 प्रतिशत* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 15 जुलाई 2024// घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों वाले बस्तर संभाग में मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम हमेशा से एक कड़ी चुनौती रही है, लेकिन इसके बावजूद हालात तेजी से बदले भी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बारिश के मौसम को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों से बस्तर सहित पूरे राज्य में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 15 जुलाई 2024/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 15 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 410.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 135.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रिंगरोड पर दो दिन पहले अज्ञात शूटर्स द्वारा कारोबारी की कार पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के अंतिम फूटेज स्टेशन रोड के पास मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी आरोपी दिल्ली रूट की ट्रेन से फरार हो गए।फूटेज मिलने के बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन अलग-अलग टीम झारखंड, राजस्थान तथा मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों के बारे में स्थानीय स्तर पर पतासाजी कर रही है। पुलिस के…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत जजों के लिए विधि विधायी विभाग ने नया नियम लागू कर दिया है। त्यागपत्र देने के तीन पहले विधि विधायी विभाग को इस संबंध में सूचना देनी होगी। किसी कारणवश तय समयावधि में सूचना नहीं दे पाए तो ऐसी स्थिति में तीन महीने का वेतन सरेंडर करना होगा। नए नियम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ में लागू कर दिया है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 233 व 309 में दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए विधि विधायी विभाग ने छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम,…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर। हाल ही में कल की बात है बिलासपुर में अपराधी तत्व किसी रॉड और डंडे से मारपीट कर रहे है और पीड़ित व्यक्ति चीख रहा है और उस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया जाता है,इसका क्या मतलब निकल के आता है कि बिलासपुर में कोई क़ानून व्यवस्था नाम की चीज़ ही नहीं है और गुंडों और बदमाशों के ऊपर क़ानून की कोई दहशत नही है। सरकार बनने से पहले बीजेपी प्रत्याशी नगाड़ा पीट पीट कर क़ानून व्यवस्था की बात करते थे और बड़े बड़े दावे कर रहे थे कि मैं…

