Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय चन्द्र कुमार अजगल्ले, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली द्वारा दिनांक 21.07.2024 को कलेटोरेट स्थित जनदर्शन सभा कक्ष में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जिला के शासकीय अभिभाषक एवं अधिवक्तागण के लिए प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय नीरज शर्मा जिला एवं प्रथम सत्र न्यायाधीश द्वारा नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की, प्रशिक्षण के दौरान उन्होने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। खरीफ वर्ष-2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के लिए धान सिंचित, धान असिंचित, सोयाबीन, अरहर (तुअर), कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, मंुूग, उड़द एवं मूंगफली फसल अधिसूचित है। उन्होंने बताया धान सिंचित के लिए 1200 रूपए, धान असिंचित के लिए 860 रूपए, सोयाबीन के लिए 820 रूपए, अरहर (तुअर) के लिए 700 रूपए, मक्का के लिए 720 रूपए, उड़द एवं मूंग के लिए 440 रूपए, मूंगफली के लिए 840 रूपए, कोदो के लिए 320 रूपए, कुटकी के लिए 340…
हितग्राही पुनिया बाई को मिला गैस कनेक्शन, शासन-प्रशासन के प्रति किया धन्यवाद ज्ञापित हेल्पलाइन नं. 9406275513, 9406275514, 9406275534 8641002203 पर कोई भी व्यक्ति कर सकते हैं संपर्क खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के ग्राम पुरान की रहने वाली हितग्राही पुनिया बाई यादव को जिला प्रशासन द्वारा संचालित कॉल सेंटर की मदद से तत्काल धुंआ से छुटकारा मिल गया। हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने के मात्र तीन दिवस के भीतर ही उन्हें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। बता दें कि पुनिया बाई योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन के लिए छह माह पहले आवेदन की…
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पीएम श्री योजना, राजस्व व वन विभाग से सम्बंधित उठाया प्रश्न खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू होगा। इस सत्र में पांच बैठकें होंगी। इस दौरान विधानसभा के प्रथम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पीएम श्री योजना, राजस्व विभाग एवं वन विभाग से सम्बंधित प्रश्न सदन में उठाए। इसके साथ ही उन्होंने सदन में ध्यानाकर्षण के दौरान कबीरधाम जिले के बिरकोना में किसान कोमल साहू के संदेहास्पद स्थिति में हुई मृत्यु की जांच के विषय में भी ध्यान आकर्षित किया। विधायक भावना बोहरा ने किसान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता का आयाेजन छत्तीसगढ़ जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से परियोजना प्रमुख एनटीपीसी राजीव खन्ना की अगुवाई में एनटीपीसी कोरबा में किया गया था। इस प्रतियाेगिता में रायपुर, बीजापुर, दुर्ग, और बस्तर जिलों की टीमाें ने हिस्सा लिया। इस प्रतियागिता के फाईनल में बस्तर का मुकाबला बीजापुर की टीम से हुआ। इस मुकाबले काे बस्तर ने बीजापुर को पांच-शून्य से हराकर इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता की विजेता बनी। छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोसिएशन की मूल्यांकन टीम ने इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता के लिए बस्तर के शीर्ष 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रावण का पवित्र महीना आज सोमवार से शुरू हो चुका है, आज श्रावण का पहला सोमवार है। सुबह से ही बस्तर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिव भक्तों के द्वारा महादेव को जल और दूध से अभिषेक किया जा रहा है, इसके साथ ही शिवालयों में विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। शिव भक्त बेलपत्र, चंदन, गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, धतूरा काा अर्पण कर रहे हैं। वहीं कावंड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। बस्तर मुख्यालय जगदलपुर शहर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले से सैकड़ों की संख्या में अमरकंटक पधारे कांवड़ यात्री, नर्मदा आरती के साथ विधायक भावना बोहरा द्वारा उनके विश्राम व भोजन हेतु सुविधा आज से प्रारंभ, सावन माह के प्रारंभ के साथ ही श्रद्धालु भगवान शिवजी जी के दर्शन हेतु दूर दूर से आते हैं। ऐसे ही कबीरधाम जिले से भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में भक्तजन अमरकंटक में भगवान शिवजी का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा लेकर पहुंच रहे हैं। इतने कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम व उनके रहने के लिए उचित व्यवस्था एवं भोजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। ज़िले में लगातार हाे रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, नदी नाले उफान पर हैं, सड़कें बाधित हे गई है। बाढ़ का पानी पुल-पुलियों के ऊपर से बह रहा है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस दाैरान एक परिवार के सदस्य की माैत इलाज के दाैरान हाे जाने से परिजन मृतक के शव को खाट में उठाकर जंगल के कठिन रास्ते से हाेते हुए 20 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे। मृतक के परिजन हुंगा ने बताया कि बीते दिनों किस्टारम थाना क्षेत्र के…
मोदी सरकार ने पलटा 58 साल पुराना आदेश नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारी अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर लगे प्रतिबंध को 58 साल बाद हटा दिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट में प्रतिबंध हटाए जाने का दावा किया है। बताते चलें कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्य सरकारें सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़े होने पर प्रतिबंध को पहले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। सड़क की माँग को लेकर ग्राम पंचायत बम्बूरडीह के सरपंच शत्रुहन चेलक ने दिल्ली की सड़क पर अनोखा प्रदर्शन किया है। महासमुंद ब्लाक के ग्राम पंचायत बम्बूरडीह के सरपंच शत्रुहन चेलक ने ग्राम रामाडबरी से बावनकेरा तक की 2 किमी सड़क के शीघ्र निर्माण के लिए दिल्ली मे केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास तक सड़क पर लेटकर लुढ़कते हुए पहुंच कर अपनी मांग रखी है। गौरतलब है कि रामाडबरी से बावनकेरा तक 2 किमी पक्की सड़क के लिए सत्र 2023 मे 02 करोड़ 53 लाख 71 हजार रूपए की स्वीकृत राशि होने बावजूद अब…

