Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शिक्षा विभाग सख्त होता हुआ नजर आया है। यहां पर शराबी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। BEO के निरीक्षण के दौरान हेड मास्टर शराब के नशे में देखा गया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सख्त एक्शन लिया है। यह पूरा मामला उदयपुर ब्लॉक के देवीटिकरा मिडिल स्कूल का है। जानकारी के अनुसार, हेड मास्टर का नाम अमरदीप तिर्की बताया जा रहा है। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने कार्यवाही करते हुए शराबी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले सूरजपुर के रामानुज नगर ब्लॉक के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। नक्सलियाें के कोण्टा एरिया कमेटी के सचिव मंगडू ने एक के बाद एक दाे प्रेस वक्तव्य जारी कर जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के रामाराम ग्राम पंचायत के सरपंच वेट्टी हंदा पर वर्ष 2005 से जनविरोधी काम करने एवे बीमा योजना के नाम से जनता का 3 लाख के ऊपर पैसा बैंक में जमा कर लेने, लोगों का पैसा वापस नही कर 2006 मे जनविरोधी बनकर सलवा जुडूम मे सक्रिय रूप से शामिल हाेने के साथ मारपीट करने का आराेप लगाया है। जाे भी वेट्टी हंदा का खिलाफ करेगा उसको पुलिस से गिराफ्तार करवाके जेल भेज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्लाइमेट चेंज की चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया ग्रीन स्टील की ओर रुख कर रही है। स्टील के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक होने के नाते ग्रीन स्टील छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमें मदद मिलेगी, अपितु इस क्षेत्र में नवीन पहल कर हम बड़ी आर्थिक उपलब्धियों की संभावनाओं का द्वार खोल सकते हैं। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में शामिल होने…
नल जल योजना से जल संकट वाले गांवों में दूर होने लगी है पेयजल की समस्या खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। यह कोरबा जिले के कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत पहाड़ों से घिरा विमलता गाँव है। भले ही इन गांव में रहने वाले परिवारों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन पानी को लेकर यहाँ की समस्या बहुत बड़ी है। गर्मी क्या आई ? गाँव का हैंडपंप जलस्तर नीचे जाने से जवाब दे जाता था। इस गांव के लोगों ने ऐसे कई गर्मी के मौसम देखे हैं, जो उन्हें पानी के बूँद-बूँद के लिए मोहताज करते हुए उनकी आँखों से आँसुओं के बूँद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 460.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 25 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1090.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 180.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 281.9 मिमी,…
15 अगस्त तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त तक किया जा सकता है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण एवं राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त श्रेणी के राशनकार्ड अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी एवं राशनकार्डों के नवीनीकरण 15 अगस्त 2024 तक अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण करने के लिये ई-केवायसी कराना अनिवार्य है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूरे प्रदेश के आदर्श ग्राम योजना में सोलर लाइट खरीदी की जांच होगी। विधान सभा की जांच समिति जांच करेगी। भाजपा विधायक लता उसेंडी के सवाल के जवाब में मंत्री राम विचार नेताम ने 2021 से 2024 के बीच हुई खरीदी की जांच कराने की घोषणा की। कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी ने प्रश्नकाल में इस मामले को उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हुई सोलर लाइट की खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। अधिकारियों ने मंत्री को सदन में गलत जानकारी दी है। 12 जून को आरटीआई से मिली जानकारी में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीआईआई द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में शामिल हुए। भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से स्टील समिट आयोजित हो रहा है। समिट में देश भर के उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार, 22 जुलाई 2024 से सावन या श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी हैं। सावन शुरु होते ही देशभर के प्रत्येक शिव मंदिर में दर्शन व पूजन के लिए की भक्तों की लंबी कतार लगने लगी है। मान्यता है की इस माह में भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। स्वामी अंजनी नंदन दास अनुसार, सृष्टि के संचालनकर्ता भगवान विष्णु (Lord Vishnu) आषाढ़ी एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक राजा बलि के यहां शयन करते हैं, इस लिए चौमासे यानी चातुर्मास (Chaturmas 2024) की अवधि में भगवान शिव श्रृष्टि का संचालन करते है। चालिए अब शास्त्रों पर दृष्टि…
नई दिल्ली। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर नाग अश्विन की एपिक साइंस -फाई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’, शंकर की ‘इंडियन 2’, सुधा कोंगारा की ‘सरफिरा’ और आनंद तिवारी की ‘बैड न्यूज़’ जैसी हालिया रिलीज फिल्मों से टफ कंप्टीशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में भी करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 28वें दिन कितना कलेक्श किया है? ‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए अब लगभग एक महीना पूरा होने वाला है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि…

