Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली पुलिस के मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि हरीश भुरा पिता दयादीन भुरा उम्र 55 साल निवसी नयापारा बीएसएनएल आफिस के पास जो आदतन सट्टा खेलाता है, सूचना पर आरोपी के पंचर दुकान में आज रविवार काे रेड कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी के द्वारा सट्टा-पट्टी लेते हुये लोगो को सट्टा खिलाना कबुल किया रेड कार्यवाही में आराेपियाें के कब्जे से अंक व पैसा लिखा हुआ बहुत सारे सट्टा-पट्टी व 5 लाख 50 हजार 320 रूपये नगदी रकम बरामद किया गया है। मौके पर ही विधिसंगत कार्यवाही करते हुये आरोपी हरीश भुरा…

Read More

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने ओमप्रकाश माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के दौरान माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में लगातार हाे रहे भारी बारिश का असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है, नदी-नाले उफान पर हैं दूरस्थ ग्रामों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। दोरनापाल गांव से जगरगुंडा गांव जाने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसाती पानी के कारण पूरा इलाका पानी-पानी हो गया है, जिससे आवागमन ठप है। दस दिन पहले मल्लेबाग पुलिया टूटने के बाद चिंतलनार-जगरगुंडा की ओर जाने वाले लोगों को खासकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के गांव के लोग भी नाला पार कर अपने गांव जाने को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में लगातार हाे रहे बारिश से अंदरूनी इलाका जलमग्न हाे गया है, इस दाैरान एर्राबोर इलाके के ग्राम लैंड्रा में परिजनों ने एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर उसे कांधे से ढोकर एंबुलेंस तक पहुंचाया है। परिजन करीब 3 किमी पैदल चलकर जंगल का सफर तय किए, फिर गांव के बाहर खड़ी एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। बारिश की वजह से चारों तरफ पानी भरा हुआ है, जिससे गांव वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने राज्यसभा में भंगाराम देवी मेले को राष्ट्रीय दर्जा देने का मामला उठाया। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि हम आदिवासियों ने अपनी सभ्यता और संस्कृति को संजोकर रखा और विरासत में अपनी आने वाली पीढ़ियों को दे रहे हैं। फूलोदेवी नेताम ने यह भी कहा कि बस्तर के कोंडागांव जिले के केशकाल में भंगाराम देवी का मेला लगता है और यह बडा अनोखा होता है। यह मेला आदिवासी विशेषकर गोंड जनजाति के लोगों की आस्था का केंद्र भी है। जिस तरह न्यायाधीश मामले को सुनते हैं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव, 28 जुलाई । जिले के थाना माकडी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम तमशावण्ड में रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही में 3 आराेपी 1. दुर्जन विश्वकर्ता पिता जुगधर विश्वकर्मा साकिन मुलमुला जामपारा थाना कोतवाली काेंड़ागांव 2. लखेश्वर नरकाग पिता गुंजुराभ मरकाम साकिन मुलमुला जानपारा थाना कोतवाली काेंड़ागांव। 3. राजू विश्वकर्मा पिता जुगधर विश्वकर्मा साकिन मुलमुला जामपाश थाना कोतवाली काेंड़ागांव के कब्जे से 3 भैसी, 9 नग भैसा, 13 नग बैल मिला पूछताछ करने पर बताये कि आस-पास के गांव से कृषि हेतु किसानों से जानवर खरीदते है और उडिसा बार्डर में अन्य कोचिंया को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के उरुंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत झाकरी गांव में लगातार हाे रहे बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में एक मासूम बच्चा दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीें 2 बच्चे घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरंदाबेडा के झाकरी गांव में आज रविवार सुबह जोरदार बारिश हो रही थी, सर्द माैसम में ठंड से बचने के जिए 3 बच्चे मकान में आग ताप से रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। इस दौरान तीनों बच्चे मलबे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। राजधानी के कलर्स मॉल के पास नाली में एक बुर्जुग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग राजेन्द्र नगर का रहना वाला था। वह दो दिन से घर से लापता था। आशंका जताई जा रही है कि कार्डियक अटैक आने के बाद बुजुर्ग नाली में गिर गए होंगे। मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक 82 वर्षीय राजेंद्र कुमार स्थापक मारूति रेसीडेंसी के मकान नंबर 607 में रहते थे। 26 जुलाई को सुबह 6 बजे वे दूध लेने निकले थे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर आज रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहीं। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल हुईं। केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। ठाकुर ने अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने सबसे पहले सखी वन स्टॉप सेंटर दर्रीपारा का निरीक्षण कर महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने…

Read More

क्यूटनेस देख यूजर बोले- छोटी आलिया नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी भाई तैमूर अली खान की तरह पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जब भी उनका कोई वीडियो आता है तो तेजी से वायरल होने लगता है। अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। रविवार को राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पापा रणबीर कपूर के साथ अपार्टमेंट में घूमती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी आलिया भट्ट की बेटी बेहद क्यूट अंदाज में नजर आई। राहा के एक्सप्रेशन एक दम…

Read More