Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
कलेक्टर से की मुलाकात, सहयोग के लिए दिया धन्यवाद बिलासपुर, 30 जुलाई 2024/यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पर बिलासपुर की बेटी सुश्री निशा यादव ने तिरंगा लहराया। वापस आकर आज कलेक्टर श्री अवनीश शरण से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एलब्रुस 5 हजार 642 मीटर फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री निशा ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से ही यह संभव हो पाया। सुश्री निशा यादव ने बताया कि 13 जुलाई को वे रात में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का बारीकी से अवलोकन किया। मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल में मिल रहे इलाज एवं खानपान का हाल जाना। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नव निर्मित एपिडेमिक वार्ड का अवलोकन किया। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए यह नया वार्ड विकसित किया गया है। फिलहाल 10 बेड इसमें हैं। उन्होंने लिफ्ट स्थापना के लिए जरूरी सिविल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में मां बेटी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतिका महिला का प्रेमी ही था। महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी महिला को बीच बीच में आर्थिक मदद भी करता रहता था। पिछले कुछ दिनों से मृतिका संतोषी प्रेमी दिलहरण से अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी। पैसे नहीं देने पर उसके घर में बतौर पत्नी रहने और बदनाम कराने की धमकी दे रही थी। इस बात से परेशान युवक ने महिला की हत्या की साजिश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना में प्रार्थी नथलु मरकाम ने 28 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के घर के हाल में रखे पर्स से 8 हजार रूपये को निकाल कर भाग रहा था, इस दाैरान प्रार्थी जाग गया जिसे देखकर चोर भागने लगा, जिस पर नथलु राम के द्वारा चोर को पकड़ने का प्रयास किया गया, तब चोर ने नथलू को आहत कर हाथ छुड़ा कर मौके से भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दाैरान अज्ञात चोर का पता-तलास किया गया, जो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर द थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प बेदरे से तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के हमराह जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर का बल एवं सुरेन्द्रन, सहायक कमाण्डेन्ट के हमराह 165 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम दुरनदरभा, चिमलीपेंटा व आस-पास क्षेत्र जंगल की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम दुरनदरभा के जंगल के पास से घेराबंदी कर 02 संदिग्धाें को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्धाें से पूछताछ करने पर अपना नाम ओयम छोटू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई नगर। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक जनप्रतिनिधि होते हुए ढेबर को खुलेआम रायपुर एसएसपी को धमकी देना एक घृणित और निंदनीय कृत्य है।रायपुर महापौर एजाज ढेबर द्वारा एसएसपी को एफआईआर शून्य न किए जाने पर उनका नाम लिख खुदकुशी करने की धमकी देना पूर्णतः आपराधिक है इसलिए पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए ताकि ऐसा दुस्साहस करने वालों को सबक मिल सके। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी के महापौर जैसे जिम्मेदारी भरे पद पर आसीन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ से नशाबाजी और चाकूबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीती रात भी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाबालिग ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। राजनांदगांव के ग्राम मोहरा का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने डोंगरगढ़ आया था। दोनों को साथ देख प्रेमिका का नाबालिग भाई भड़क गया और उसने युवक पर धारदार हथियार और कैची से जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेट हैंगर माना में विश्व भूषण हरिचंदन को विदा किया। सीएम ने ट्विटर पर लिखा, आज माननीय राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी को माना स्थित स्टेट हैंगर पर हम सबने विदाई दी। वे भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए। आदरणीय राज्यपाल जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों से उनके प्रेम और स्नेह का संबंध आजीवन बना रहेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने X पोस्ट में लिखा, आज स्टेट हैंगर माना में महामहिम राज्यपाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 551.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1325.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 205.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 333.2 मिमी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। राजधानी के बैरसिया क्षेत्र के ग्राम ललरिया में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में तीनों बच्चों की बॉडी मृत अवस्था में मिली। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि रात भर रेस्क्यू करते रहे। हादसा कल हुआ था, जिसमें एक बच्चे की बॉडी कल ही मिल गई थी। बाकी दो बच्चों की बॉडी सुबह 5 बजे मिली। तीनों बच्चों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल पर रात भर कलेक्टर मौजूद रहे।

