Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिल मुख्यालय में जैन समाज के सदस्याें ने मध्य प्रदेश के नीमच ज़िले की जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कछाला में जैन संतो पर हुए कायराना हमले के विरोध में आज बुधवार सुबह 10 बजे ओसवाल भवन से एक शांतिपूर्ण रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई है। जैन समाज के अध्यक्ष हरीश जैन ने बताया कि 13 अप्रैल 2025 को जैन समाज के मुनिराज अपने विहार के दौरान ग्राम कछाला के हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम हेतु…
15 से 30 अप्रैल तक चलेगा मोर दुआर-साय सरकार महाभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत नादघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए मोर दुआर-साय सरकार के तहत हितग्राहियों कृष्णा बाई और मुनिया यादव के घर पहुंचकर स्वयं सर्वेक्षण किया। कृष्णा बाई वर्मा जाति सामान्य (अन्य पिछड़ा वर्ग). कार्य मजदूरी (कृषि) करती है। श्रीमती मुनिया यादव (एकल विधवा जाति-सामान्य (अन्य पिछड़ा) की स मजदूरी करती है। मंत्री बघेल ने श्रीमती कृष्णा बाई,मुनिया यादव सहित परिजनों का मुंह मीठा कराया कुशलक्षेम पूछा और उन्हें पुष्पगुच्छ भी दिएमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीन दिवसिय प्रसिद्ध चिकटराज मेला (मड़ई) का आयोजन किया गया, आज बुधवार काे चिकटराज मंडाई की संपन्नता के साथ मंडाई-मेले में आए हुए सभी देवी- देवताओं को ससम्मान विदाई की रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए विदा किया गया। विदित हाे कि बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर लगभग एक किमी.की दूरी पर चिकटराज देव का मंदिर है। बाबा चिकटराज मेला (मड़ई) का आयोजन समिति के अनुसार बीजापुर नगर के रहवासियों के चिकटराज आराध्य देव हैं, जिनका पूरे बीजापुर जिले के क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व है। चिकटराज देव 6-7 फुट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया। 2003 में जनादेश के बाद डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए जिनके नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। थानों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल आज खुल गई, जब हेरोइन चिट्टा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर थाने से भाग गया। मामले में आरोपी के साथ उसके साथी को पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। मामला आमानाका थाना का है। जहां एक दिन पहले पंजाब निवासी अमृतपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखने पर गिरफ्तार कर रखा गया था। इनमें से आरोपी अमृतपाल सिंह मौके देखकर थाने से फरार हो गया। आरोपी के भागने का अहसास होते ही थाने में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पांडेय को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय बांस मिशन अंतर्गत 10 महिला हितग्राहियों को बांस टूल किट प्रदान की गई। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि पांडेय ने लंबे समय से संगठन में कार्य किया है। उनकी कुशल संगठन क्षमता के बारे में हम सभी अवगत हैं। निश्चित ही अब उनके अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के नए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने पदभार संभाल लिया है, इस समारोह में CM साय मौजूद रहे। नक्सलवाद के समूल उन्मूलन हेतु सरकार पूरी ताक़त और समर्पण के साथ काम कर रही कार्य: मुख्यमंत्री साय सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज बस्तर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष ‘प्रेरणा’ में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्राथमिकता से निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने…
550 से अधिक स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण, खुले में कचरा फेंकने, गंदगी करने पर दंड का प्रावधानस्वच्छता बढ़ाने कचरा डिस्पोजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने व स्वच्छ शौचालय के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने 57 करोड़ 70 लाख रुपए जारी किए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालयों के लिए 144 नगरीय निकायों को 42 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के कलेक्टाेरेट में मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में मशगूल थे, और बाहर कांग्रेसी काले झंड़े के साथ प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्टाेरेट के दरवाजे पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियाें काे पुलिस ने नियंत्रित कर वहां से दूर हटाया । विदित हाे कि हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसे लेकर कांग्रेसी ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरूपयोग के विरोध में कांग्रेसी हल्ला बोल आंदोलन कर रहे थे। कांग्रेस…
छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष टोमन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रबंधन समिति के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रयास करने कहा। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को टी.बी. रोग से…

