Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कांग्रेस नेता और गीदम जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम हपका पर धारदार हथियार से हमला कर कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर भी तोड़फोड़ की घटना काे अंजाम देने की रिपाेर्ट सर्व आदिवासी समाज ने गीदम थाने में दर्ज करवाई है । इसे लेकर आदिवासी समाज ने एनएच -63 पर करीब 4 घंटे जाम लगाकर प्रर्दशन किया। सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में सोमवार शाम करीब 7 बजे से जगदलपुर-बीजापुर एनएच -63 पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके चलते जगदलपुर और रायपुर की ओर जाने वाली यात्री बसें, ट्रक समेत अन्य वाहनों की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल आज मंगलवार सुबह लालबाग मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर सीपी बघेल रहे, उन्होंने परेड की सलामी ली। साथ में कलेक्टर विजय दयाराम, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी परेड की सलामी ली। कलेक्टर विजय दयाराम ने तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस परेड का नेतृत्व डीएसपी दीपमाला कुर्रे, सेकंड कमांड डोमेन्द्र सिन्हा कर रहें है। परेड में 15 टुकडियां शामिल हो रही है जिसमें सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन, सीआरपीएफ 80 बटालियन, छत्तीसगढ़…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत जेवरा सिरसा में एक डीआई गाड़ी में 112 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेवरा सिरसा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार 13 अगस्त की सुबह उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक डीआई गाड़ी CG 07 J-4787 में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जेवरा पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस की टीम सीएम हॉस्पिटल के पीछे कचांदुर के पास एक सुनसान जगह पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ महाअभियान की शुरूआत की। उन्होंने इस मौके पर आम नगारिकों से प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ महतारी के नाम रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री निवास परिसर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 16 अगस्त से रायपुर से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है। पहले दिन के लिए रायपुर से प्रयागराज जाने का फेयर 5000 रुपए तथा वापसी की टिकटें 4400 रुपए में मिल रही हैं। बता दें कि प्रयागराज के लिए काफी दिनों से डायरेक्ट फ्लाइट की मांग की जा रही थी। दरअसल एक धार्मिक स्थल होने के कारण छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को फ्लाइट से प्रयागराज जाने के लिए लखनऊ का सफर करना पड़ता था। मगर अब उन्हें सीधे प्रयागराज के लिए यह सुविधा…

Read More

  *स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोगी संगठनों के तकनीकी सहयोग को दिशा देने का काम करेगी पुस्तिका*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने निवास कार्यालय में सीजी साथी (Chhattisgarh Strategic Alliance for Transforming Healthcare Initiatives) नामक पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संकेतकों को बेहतर करने के साथ योजनाओ और परियोजनाओं के बेहतर संचालन हेतु सहयोगी संगठनों के तकनीकी सहयोग को दिशा देने में मदद करेगी।   यह राज्य मे अपनी तरह का पहला अभिनव पहल है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं को…

Read More

  *अब तक 11.72 लाख मीट्रिक टन खाद और 8.83 लाख क्विंटल बीज का हो चुका वितरण* *45.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने लक्ष्य का 93 प्रतिशत बोनी पूर्ण* *अब तक 758.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 13 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 11.72 लाख मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 86 प्रतिशत वितरित हो…

Read More

  *प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें आम नगारिक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* *एक पेड़ महतारी के नाम रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना* *निजी एफ एम चैनल ने जन जागरण के लिए शुरू किया अभियान* खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर, 13 अगस्त 2024/पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ महाअभियान की शुरूआत की। उन्होंने इस मौके पर आम नगारिकों से प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन…

Read More

  *छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 13 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने राज्य के 33 हजार से अधिक निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रूपए से अधिक सौगात दी है। यह राशि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। श्रम मंत्री ने भी विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों के हितग्राहियों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की है। जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनसुविधाएँ से जुड़ी माँगो पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान की और जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की बात कही। इस दौरान जायसवाल ने बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नम्बर 18257-18258 जो कई दशकों से बिना विस्तार हुए संचालित है…

Read More