Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। राजधानी के अभनपुर इलाके में स्थित दुलना के डैम में आज दोपहर होटल संचालक की तैरती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को डैम से बाहर निकाला। मृतक की पहचान भीषम सचदेव (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नवापारा के गुलाब गार्डन के सामने स्थित संस्कार होटल का मालिक था। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 10:30 बजे भीषम सचदेव अपने घर से दुपहिया पर सामान्य अवस्था में निकले थे, लेकिन दोपहर में जब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को देश भर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह प्रत्येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्त 1947 वह भाग्यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। भारत द्वारा आजादी पाना उसका भाग्य था, क्योंकि स्वतंत्रता संघर्ष काफी लम्बे समय चला और यह एक…
राज्य की महतारियों की वास्तविक कहानियों को दिया गया है रचनात्मक स्वरूप हर वर्ग की महिलाओं की आप-बीती का भी है समावेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना पर आधारित है। इस पुस्तिका की खासियत यह है कि पुस्तिका में सच्ची कहानियों का प्रस्तुतीकरण रचनात्मकता के साथ रोचक अंदाज में किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय ठाकरे का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणादयी है। अनुशासित जीवन और राष्ट्र प्रथम की भावना को उन्होंने आत्मसात किया था। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक है और समाज के लिए उनका योगदान अतुलनीय है।
वीर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में आज दिनांक-15.08.2024 को 78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, उप. पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, उप. पुलिस अधीक्षक सतीश धुर्वे, उप. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, एवं कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा फहराते समय प्लाटून द्वारा सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण पश्चात्…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। आजादी के महापर्व 78वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे जिले में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टैडियम में मुख्य अतिथि अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथ द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया, तत्पश्चात हर्ष के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। समारोह स्थल में उपस्थित नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने मीसाबंदी से मिलकर उनका भी सम्मान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता समारोह केे मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रातः 9 बजे दंतेवाड़ा जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाये गये। इसके साथ ही श्री कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं…
विधायक अमर अग्रवाल ने कवर्धा के मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण और जनता को मुख्यमंत्री का दिया संदेश
जिले में हर्ष्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां स्वतत्रंता दिवस स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवार हुए सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। में आज स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर डीआरजी तथा बस्तर फाइटर्स के साथ-साथ सीएएफ के जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के घुर नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें में राष्ट्रध्वज फहराया। विदित हाे कि कभी इन गांव को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता रहा, और बीते वर्षों में सुरक्षा बलों को यहां नक्सलियों की आमद खत्म करने में सफलता मिली है। डीआरजी बस्तर फाइटर के जवान इन गांवों में जाकर ग्रामीणों से मिले, ग्रामीण जवानों को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने साथ स्वतंत्रता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण देव ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए चहुमुखी विकास का संदेश आम जनता तक पहुंचाया। उन्होंने कलेक्टर हरिस. एस और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के साथ परेड की सलामी ली। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और…

