नई दिल्ली। नवंबर का महीना आ गया है और इसी महीने दिवाली भी है। साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘रामायण’ भी सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिलहाल सिनेमाघरों में ‘जेलर 2’ का दबदबा बना हुआ है। इसके अलावा ‘उड़ता तीर’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में चल रही हैं। हालांकि ये सभी कमाई के लिए संघर्ष कर रही हैं। चलिए यहां मंडे, 2 नवंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं।
‘जेलर 2’ ने तीसरे मंडे कितनी कमाई की?
आज 2 नवंबर तक, ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 19 दिन हो चुके हैं। तीसरे शनिवार को फिल्म ने 9।70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए, फिल्म ने अपने 18वें दिन 11.20 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को 3.40 करोड़का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ इसकी भारत में अब 19 दिनों की नेट कमाई 459.70 करोड़ रुपये हो गई है।
‘उड़ता तीर’ ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने भी दूसरे वीकेंड के दौरान अच्छी रफ्तार पकड़ी थी। इस फिल्म ने दूसरे शनिवार को 4 करोड़ रुपये कमाए, और दूसरे संडे को इसने 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.35 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 11 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 43.45 करोड़ रुपये हो गया है।
‘नई नवेली’ की तीसरे मंडे की कमाई का क्या हाल है?
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘नR नवेली’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। तीसरे वीकेंड पर भी इसकी कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया था। बता दें कि फिल्म ने तीसरे शनिवार को 35 लाख रुपये और तीसरे रविवार को 40 लाख रुपये की कमाई की थी।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक नई नवेली ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘नई नवेली’ का भारत में कुल 18 दिनों नेट कलेक्शन अब 26.89 करोड़ रुपये हो गया है।
‘प्रहार’ ने तीसरे मंडे कितना कमाया?
राजकुमार राव की प्रहार’ भी 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का हाल भी ठीक नहीं चल रहा है। इसने तीसरे शनिवार को 60 लाख रुपये और तीसरे रविवार को 65 लाख रुपये कमाए थे।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ फिल्म का 18 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 23.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘दृश्यम 3’ ने 5वें मंडे को कितना कमाया?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा हो गया है और ये अब भी कमा रही है। इसने रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें संडे को भारत में 1.75 करोड़ कमाए थे।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें मंडे को 55 लाख रुपये की कमाई की है।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 32 दिनों की नेट कमाई अब 377.90 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां
- अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा- मंत्री राजेश अग्रवाल
- अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा
- ढोकरा कला देखकर अभिभूत हुए जनमानस, लकड़ी और धातु में जीवंत हो रही बस्तर की संस्कृति
- एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
- आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी


