Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी जन-आकर्षण का केंद्र, मौके पर बन रहे ग्रामीण बस सेवा के निःशुल्क पास

    November 2, 2026

    राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

    November 2, 2026

    कवर्धा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही: पीडब्लूडी ने ठेकेदार और दो तत्कालीन अभियंताओं को थमाया नोटिस

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी जन-आकर्षण का केंद्र, मौके पर बन रहे ग्रामीण बस सेवा के निःशुल्क पास
    • राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान
    • कवर्धा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही: पीडब्लूडी ने ठेकेदार और दो तत्कालीन अभियंताओं को थमाया नोटिस
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
    • बालोद में महिला सरपंच ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश: उपसरपंच और पंचों पर प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़
    • राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
    • राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 2, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मंडल की आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी लेने नागरिकों में दिखा उत्साह

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का विभागीय स्टॉल नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव के पहले दिन मंडल के स्टॉल पर बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे और विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं, उपलब्ध मकानों तथा आवासीय परियोजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के नागरिकों को किफायती, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों और संचालित योजनाओं के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    राज्योत्सव परिसर में मंडल का विभागीय स्टॉल डोम H1 के स्टॉल क्रमांक 11 पर स्थापित किया गया है। यहां मंडल की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं, उपलब्ध संपत्तियों तथा नागरिक सुविधाओं की जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। स्टॉल पर पहुंचने वाले नागरिक अपनी आवश्यकता, बजट एवं पसंद के अनुरूप उपलब्ध आवासीय विकल्पों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
    आवासीय योजनाओं के प्रति नागरिकों में दिखा उत्साह
    राज्योत्सव के पहले दिन मंडल के स्टॉल पर पहुंचे आगंतुकों ने विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय योजनाओं और उपलब्ध मकानों के संबंध में विशेष रुचि दिखाई। नागरिकों ने आवासों की उपलब्धता, स्थान, कीमत, बुकिंग प्रक्रिया तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। स्टॉल पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
    मंडल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से नागरिकों को विभिन्न आवासीय विकल्पों के बारे में समझने और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप निर्णय लेने में सुविधा मिल रही है। विशेष रूप से स्वयं का घर खरीदने के इच्छुक नागरिकों के लिए यह स्टॉल उपयोगी जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।
    आवासीय सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास की उपलब्धियों से परिचित हो रहे नागरिक
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के साथ अधोसंरचना विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा आवासीय योजनाओं को नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने, उपलब्ध संपत्तियों के बेहतर उपयोग तथा आवास संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    मंडल की गतिविधियों का विस्तार अब आवास निर्माण के साथ-साथ अधोसंरचना विकास के विभिन्न क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। राज्योत्सव में स्थापित विभागीय स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को मंडल की योजनाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों से परिचित कराया जा रहा है।
    नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना राज्योत्सव
    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में मंडल की सहभागिता का प्रमुख उद्देश्य आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही इच्छुक आवेदकों को उपलब्ध आवासीय विकल्पों, आवश्यक प्रक्रियाओं और सुविधाओं के संबंध में प्रत्यक्ष मार्गदर्शन उपलब्ध कराना भी है।
    मंडल के अधिकारियों द्वारा आगंतुकों को योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के साथ उनकी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों और मंडल के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा योजनाओं की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंच रही है।
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों से डोम H1 स्थित स्टॉल क्रमांक 11 का अवलोकन कर विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है। मंडल का प्रयास है कि प्रदेश के अधिक से अधिक नागरिकों तक बेहतर आवासीय सुविधाओं और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी पहुंचे तथा अपने घर का सपना साकार करने की दिशा में उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी जन-आकर्षण का केंद्र, मौके पर बन रहे ग्रामीण बस सेवा के निःशुल्क पास

    November 2, 2026

    राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

    November 2, 2026

    कवर्धा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही: पीडब्लूडी ने ठेकेदार और दो तत्कालीन अभियंताओं को थमाया नोटिस

    November 2, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी जन-आकर्षण का केंद्र, मौके पर बन रहे ग्रामीण बस सेवा के निःशुल्क पास

    By Khabar WorldNovember 2, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित…

    राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

    November 2, 2026

    कवर्धा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही: पीडब्लूडी ने ठेकेदार और दो तत्कालीन अभियंताओं को थमाया नोटिस

    November 2, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी जन-आकर्षण का केंद्र, मौके पर बन रहे ग्रामीण बस सेवा के निःशुल्क पास

    November 2, 2026

    राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

    November 2, 2026

    कवर्धा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही: पीडब्लूडी ने ठेकेदार और दो तत्कालीन अभियंताओं को थमाया नोटिस

    November 2, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

    November 2, 2026

    बालोद में महिला सरपंच ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश: उपसरपंच और पंचों पर प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप

    November 2, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़

    November 2, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.