खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से कक्षा आठवीं की 13 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों की धमकी और डर के कारण पीड़िता ने किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। हालांकि घटना के एक महीने बाद बालिका की तबीयत बिगड़ी, तब उसकी मां को पता चला। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी की उम्र 14 और दूसरे की 16 है। दोनों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। बालिका अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। सहेली नहीं मिली, लेकिन उसका भाई और अन्य नाबालिग मौजूद था। बालिका को अकेला पाकर उन्होंने धमकाया और घिनौना काम किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की भी बात कही।
बताया जा रहा है कि पीड़िता 8वीं कक्षा की छात्रा है। वारदात में शामिल एक नाबालिग ने पढ़ाई छोड़ दी है, जबकि दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। विधानसभा स्थित एक आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। आरोपियों का एक-दूसरे घर आना-जाना लगा रहता था। वहीं पीड़िता और आरोपियों के माता-पिता मजदूरी करते हैं। वह सुबह ही काम पर निकल जाते हैं।
डरी-सहमी बालिका अपने घर लौट आई, लेकिन किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक से उसे चक्कार आने लगा। परिवार वालों ने पूछताछ की तो उसने आखिरकार घटना के बारे में बताया।
पीड़िता के परिवार ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल संप्रषण गृह भेज दिया गया।
Trending
- बालोद में महिला सरपंच ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश: उपसरपंच और पंचों पर प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़
- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
- राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- मेले में ही मिलेगा निजी बोरवेल और कुओं के पानी की जांच का निःशुल्क अवसर
- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: सरकारी सेवा और निजी क्लीनिक का गठजोड़, गरियाबंद में ‘होम क्लीनिक’ का सनसनीखेज मामला
- रायपुर में 13 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: एक महीने बाद खुलासे के बाद दोनों नाबालिग आरोपी भेजे गए बाल संप्रेषण गृह
- टांडपाल के जंगल में संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम


