खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में आना आखिरकार पक्का हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वे निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पहले रायपुर में निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 6 से रात 8 बजे तक राज्योत्सव में शामिल होंगे। समारोह के बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बता दें कि आज से शुरू हुए छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ है। अमित शाह ही देश के पहले केंद्रीय गृह मंत्री हैं, जिन्होंने देश-प्रदेश को नक्सलमुक्त करने के लिए एक समय सीमा तय की थी। न केवल समयसीमा तय की थी, बल्कि उसे हकीकत में भी तब्दील करने में कामयाबी हासिल की। ऐसे में उनका राज्योत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने बड़ा संदेश है।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को सर्वोच्य प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि राज्य की स्थानीय और जमीनी प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल सके। इसके साथ ही जनता और युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।
Trending
- इंद्रावती टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आगाज, उल्लूर से पर्यटन को मिली नई उड़ान
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 3 नवंबर को रायपुर दौरा: राज्योत्सव के समापन समारोह में करेंगे शिरकत
- राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा
- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2026: मुख्यमंत्री निवास में गूंजा “जय छत्तीसगढ़ महतारी” का जयघोष
- अचानकमार टाइगर रिजर्व आज से खुला: 18 बाघों वाले इस समृद्ध जंगल में नए रूट और विशेष वाहनों के साथ पर्यटक ले सकेंगे सफारी का रोमांच
- जिला चिकित्सालय में मिल रही स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार एवं परामर्श की सुविधा
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों और संस्थाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय अलंकरण सम्मान; सरकार ने जारी की सूची
- गरियाबंद में नक्सल कनेक्शन का पर्दाफाश: राजाडेरा जंगल से टिफिन में छिपाए गए 21 लाख रुपये नकद बरामद, 3 गिरफ्तार


