196वीं वाहिनी और 208वीं कोबरा की संयुक्त कार्रवाई
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुजारी कांकेर के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की है। 196वीं वाहिनी सीआरपीएफ और 208वीं कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान 143 BGL राउंड और एक सिंटेक्स बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार पामेड़ एरिया कमेटी के अज्ञात माओवादियों द्वारा पुजारी कांकेर कैंप से करीब 5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में पहाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर आईजी सेक्टर छत्तीसगढ़ के. कबीब के दिशा-निर्देश और डीआईजी ऑप्स रेंज बीजापुर बी.एस. नेगी के मार्गदर्शन में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया।
196वीं वाहिनी के कमांडेंट कुमार मनीष के निर्देशन में सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी के दौरान डंप बरामद किया। बरामद सामग्री को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना उसूर को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले पर जिला पुलिस से अभी तक कोई अपडेट नहीं मिल पाई है।


