Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

    October 31, 2026

    बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: उसूर इलाके में माओवादियों का डंप ध्वस्त, 143 BGL राउंड और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव
    • बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: उसूर इलाके में माओवादियों का डंप ध्वस्त, 143 BGL राउंड और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
    • संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार
    • सरदार पटेल ने रियासतों को एकजुट कर बनाया अखंड भारत- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 34,514 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी
    • डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर के डॉक्टरों ने रचा इतिहास: हृदय और फेफड़ों से चिपकी जटिल कैंसर गांठ का सफल ऑपरेशन
    • तीन दशक बाद इंद्रावती के जंगलों में लौटेगी रौनक, 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता है: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    छत्तीसगढ़

    प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता है: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 31, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वित्त मंत्री ने रायगढ़ में तीर्थयात्रा से लौटे 981 वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

    रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से साकार हो रहे वरिष्ठजनों के सपने

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श है। उनका जीवन हमें संघर्ष, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम ने राजपरिवार में जन्म लेने के बावजूद अनेक कठिनाइयों का सामना किया और 14 वर्षों का वनवास स्वीकार किया। उनके जीवन से हमें सीख मिलती है कि कठिन परिस्थितियों से विचलित हुए बिना समाज और मानवता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
    वित्त मंत्री चौधरी आज रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित संत पूज्य प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थयात्रा कर लौटे वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जिले के 981 वरिष्ठ नागरिकों को श्रीरामचरित मानस की पुस्तिका, व्यास वेदी और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 861 तथा शहरी क्षेत्रों के 120 वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।
    छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध
    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी थीं, इसलिए भगवान श्रीराम का प्रदेश से गहरा सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध है। छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम को स्नेहपूर्वक भांचा राम कहा जाता है। यहां भांचा के प्रति विशेष आदर और उनके चरण स्पर्श करने की परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
    उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उनके जीवन में मर्यादा, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर हम समाज में सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता की भावना को और मजबूत कर सकते हैं।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वरिष्ठजनों को मिल रहा तीर्थयात्रा का अवसर
    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ किया। इसके साथ ही सरकार के पहले बजट में रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई, ताकि छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकें।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा का अवसर मिले। इसके लिए यात्रा के दौरान आवागमन सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। ये योजनाएं वरिष्ठजनों की वर्षों पुरानी इच्छाओं और धार्मिक आकांक्षाओं को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही हैं।
    एक लाख श्रीरामचरित मानस पुस्तिकाएं और व्यास वेदी वितरित करने का संकल्प
    वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कम से कम एक लाख श्रीरामचरित मानस पुस्तिकाएं और व्यास वेदी श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों का महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और कर्तव्यबोध से परिचित कराने के साथ हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
    सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थ दर्शन का सपना किया साकार: सांसद राधेश्याम राठिया
    लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि आज का दिन सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का अवसर है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से अनेक वरिष्ठ नागरिकों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। तीर्थयात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के अनुभव और उनके चेहरों की प्रसन्नता इन योजनाओं की सार्थकता को दर्शाती है।
    धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
    राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, मंदिरों और धार्मिक विरासत के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव है।
    उन्होंने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा एक लाख श्रीरामचरित मानस पुस्तिकाएं और व्यास वेदी वितरित करने के संकल्प की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रवींद्र गबेल ने भी वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
    तीर्थयात्रा से लौटे वरिष्ठजनों ने साझा किए भावुक अनुभव
    सम्मान समारोह में तीर्थयात्रा कर लौटे वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उनके परिवार की पिछली पीढ़ियां भी अयोध्या नहीं जा सकी थीं, लेकिन राज्य सरकार की योजना से उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई।
    श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के दौरान आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई थी। तीर्थस्थलों पर भी उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    एक वर्ष में छह चरणों में कराई गई अयोध्या धाम की यात्रा
    अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले के वरिष्ठ नागरिकों को छह चरणों में अयोध्या धाम की यात्रा कराई गई। इसी अवधि में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत भी एक यात्रा आयोजित की गई। इन यात्राओं से लाभान्वित जिले के 981 वरिष्ठ नागरिकों को समारोह में सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा के वाचन से हुई। वित्त मंत्री चौधरी ने भगवान श्रीराम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और रामायण आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ करने वाले दल के सदस्यों तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे एवं उनकी टीम को भी स्मृति चिह्न और श्रीरामचरित मानस पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया गया।
    समारोह में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रवींद्र गबेल, नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में महापौर जीवर्धन चौहान ने आभार प्रदर्शन किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

    October 31, 2026

    बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: उसूर इलाके में माओवादियों का डंप ध्वस्त, 143 BGL राउंड और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    October 31, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    दुर्ग

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

    By Khabar WorldOctober 31, 20260

    मुख्यमंत्री साय ने गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण…

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

    October 31, 2026

    बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: उसूर इलाके में माओवादियों का डंप ध्वस्त, 143 BGL राउंड और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    October 31, 2026

    संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

    October 31, 2026

    बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: उसूर इलाके में माओवादियों का डंप ध्वस्त, 143 BGL राउंड और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    October 31, 2026

    संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार

    October 31, 2026

    सरदार पटेल ने रियासतों को एकजुट कर बनाया अखंड भारत- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    October 31, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 34,514 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी

    October 31, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.