खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्योत्सव की चल रही तैयारियों के बीच शनिवार की सुबह रायपुर कलेक्टोरेट पहुंचे लोग उस वक्त भौचक्के रह गए, जब परिसर की सीढ़ियों में एक व्यक्ति फांसी पर लटका नजर आया। पड़ताल करने पर देखा की सांस टूट चुकी थी, और बेजान शरीर लटका हुआ था। पतासाजी करने पर पता चला कि फांसी पर लटकी लाश कलेक्टोरेट में ही काम करने वाले चौकीदार दिनेश पटेल की है।
बताया जा रहा है कि दिनेश पटेल ने अपनी आमदनी से कहीं अधिक का कर्ज ले लिया था। 20 लाख से अधिक कर्जा होने की वजह से वह परेशान था। यह केवल कयास है, क्योंकि मृतक ने कोई सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है। बहरहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिली है। दिनेश कुमार पटेल (50 साल) पिता प्रभु राम पटेल निवासी श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द, आरडीए कॉलोनी, थाना टिकरापारा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। प्रारंभिक जांच में कर्ज और लोन जैसी बात सामने आ रही है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स के 128 आरक्षक पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से करें आवेदन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
- मुंगेली जिले के जंगलों में बाघिन की आहट: कारीडोंगरी जंगल में मिले पगमार्क और दो चीतलों के शव से हड़कंप
- नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट- अंकित गौरहा
- रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सनसनी: राज्योत्सव की तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट के चौकीदार ने लगाई फांसी, कर्ज के दबाव की आशंका
- गौ हत्या के विरोध में एकजुट हुआ सर्व सनातनी समाज, 14 नवंबर को प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन
- राज्योत्सव में सजेगा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद, 02 नवंबर को होगी पाक कला प्रतियोगिता
- पटवारियों की हड़ताल से जनसेवा प्रभावित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से किसानों पर दोहरी मार; डिप्टी सीएम अरुण साव की पटवारियों से काम पर लौटने की अपील


