खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।नक्शे देखें
इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही उनके परिवारों में त्योहार की खुशियों और उल्लास को बढ़ाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स के 128 आरक्षक पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से करें आवेदन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
- मुंगेली जिले के जंगलों में बाघिन की आहट: कारीडोंगरी जंगल में मिले पगमार्क और दो चीतलों के शव से हड़कंप
- नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट- अंकित गौरहा
- रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सनसनी: राज्योत्सव की तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट के चौकीदार ने लगाई फांसी, कर्ज के दबाव की आशंका
- गौ हत्या के विरोध में एकजुट हुआ सर्व सनातनी समाज, 14 नवंबर को प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन
- राज्योत्सव में सजेगा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद, 02 नवंबर को होगी पाक कला प्रतियोगिता
- पटवारियों की हड़ताल से जनसेवा प्रभावित, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से किसानों पर दोहरी मार; डिप्टी सीएम अरुण साव की पटवारियों से काम पर लौटने की अपील


