खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में स्कूलों में अवकाश घोषित करने का सिलसिला भी जारी है।
इन 9 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत संबंधित जिलों के कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके तहत राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। अवकाश संबंधी ये आदेश संबंधित जिलों के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर लागू होंगे।
Trending
- 24.70 लाख रुपये से बना महतारी सदन, महिला सशक्तिकरण का केंद्र
- डिजिटल क्रांति से संवरी कबीरधाम की परिवहन सेवाएं: घर बैठे मिल रहीं ऑनलाइन सुविधाएं, विभाग ने 53.94 करोड़ से अधिक का जुटाया राजस्व
- कृषक उन्नति योजना से छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं में खुशी की लहर: मुंगेली जिले में 113 केंद्रों पर ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी
- सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल
- नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करें- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी- बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव
- किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी
- डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे


