Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से खामेष्वरी यादव को मिला 11 हजार रुपए का संबल

    October 26, 2026

    किसान ललित पटेल साल भर सब्जियों के उत्पादन से कर रहे बेहतर आमदनी

    October 26, 2026

    वनांचल के साल्हेवारा में सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बने शेखर मेरावी

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से खामेष्वरी यादव को मिला 11 हजार रुपए का संबल
    • किसान ललित पटेल साल भर सब्जियों के उत्पादन से कर रहे बेहतर आमदनी
    • वनांचल के साल्हेवारा में सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बने शेखर मेरावी
    • महतारी वंदन की बचत से दीपिका ने शुरू किया सिलाई का काम
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर
    • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ब्रेजा कार से 47 ग्राम अफीम बरामद, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्रीसाय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना
    • महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी, इस दिवाली अपने हाथों से बना रही मिट्टी के दीये
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुख्यमंत्रीसाय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना
    सरगुजा

    मुख्यमंत्रीसाय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 26, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कभी बरसात में टपकती छत और सीलन से थे परेशान, प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी

    सरगुजा के जयानंदन दास को कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कहा धन्यवाद

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके सिर पर अपनी पक्की छत हो, जहां वह परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके। आर्थिक अभाव के कारण अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए यह सपना वर्षों तक अधूरा रह जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ऐसे ही परिवारों के सपनों को साकार कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटया निवासी जयानंदन दास का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हुआ है। कभी मिट्टी के कच्चे मकान में अनेक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाले जयानंदन दास आज अपने पक्के आवास में परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
    कच्चे मकान में हर बरसात बन जाती थी चुनौती
    जयानंदन दास बताते हैं कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बरसात का मौसम आते ही परेशानियां बढ़ जाती थीं। छत से पानी टपकने, दीवारों में सीलन और मकान के क्षतिग्रस्त होने का डर हमेशा बना रहता था। घर में चूहों की समस्या भी परेशान करती थी। बारिश के दौरान घर और घरेलू सामान को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती होती थी। कभी मकान की टूट-फूट तो कभी मरम्मत की जरूरत के कारण परिवार को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित संसाधनों के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन बेहतर और सुरक्षित घर की उम्मीद उन्होंने कभी नहीं छोड़ी।
    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से उनकी यह उम्मीद हकीकत में बदल गई। योजना के तहत आवास का लाभ मिलने के बाद उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा कर लिया है। अब उनका परिवार मजबूत छत के नीचे सुरक्षित महसूस करता है। बरसात में पानी टपकने, सीलन और बार-बार मरम्मत कराने जैसी परेशानियों से उन्हें राहत मिली है। जयानंदन दास के लिए यह आवास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि वर्षों की कठिनाइयों से मुक्ति और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।
    पक्का घर मिलने से लौटी खुशियां, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
    अपने पक्के आवास को लेकर जयानंदन दास बेहद खुश हैं। वे स्थानीय बोली में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहते हैं, “पहिली मिट्टी के घर रहिस सर, बहुत समस्या रहिस। बरखा पानी म परेशानी होवत रहिस, चूहे घर मन घलो दिक्कत रहिस। अब पक्का घर बन गे हे, पानी ले बचत हन, अब मरम्मत के चिंता नइ हे। प्रधानमंत्री आवास योजना ले मोला आवास मिलिस हे, एकर बर विष्णु भईया ला बहुत-बहुत धन्यवाद।”
    जयानंदन दास बताते हैं कि पक्का मकान बनने से उनके परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हो गई है। अब बारिश के मौसम में पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि गांव के अन्य पात्र परिवारों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है और उनके पक्के घर बन रहे हैं। उन्होंने इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा सुरक्षित जीवन का आधार
    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन के लिए स्थायी आधार प्रदान करना भी है। पक्के मकान मिलने से परिवारों को मौसम की मार, असुरक्षित आवास और बार-बार मरम्मत की परेशानियों से राहत मिल रही है।
    सरगुजा जिले के जयानंदन दास की सफलता की कहानी इसी बदलाव का उदाहरण है। कभी बरसात में टपकती छत और मिट्टी की दीवारों के बीच जीवन गुजारने वाला उनका परिवार आज अपने पक्के घर में सुकून से रह रहा है। उनके चेहरे की खुशी और मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त आभार इस बात को दर्शाते हैं कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। जयानंदन दास का पक्का आशियाना सुरक्षित जीवन, आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का नया आधार बन गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    महतारी वंदन की बचत से दीपिका ने शुरू किया सिलाई का काम

    October 26, 2026

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: जिला जेल में बंद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में हुआ इलाज

    October 25, 2026

    शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा

    October 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से खामेष्वरी यादव को मिला 11 हजार रुपए का संबल

    By Khabar WorldOctober 26, 20260

    मातृत्व के साथ आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़े कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले के छुरा…

    किसान ललित पटेल साल भर सब्जियों के उत्पादन से कर रहे बेहतर आमदनी

    October 26, 2026

    वनांचल के साल्हेवारा में सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बने शेखर मेरावी

    October 26, 2026

    महतारी वंदन की बचत से दीपिका ने शुरू किया सिलाई का काम

    October 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से खामेष्वरी यादव को मिला 11 हजार रुपए का संबल

    October 26, 2026

    किसान ललित पटेल साल भर सब्जियों के उत्पादन से कर रहे बेहतर आमदनी

    October 26, 2026

    वनांचल के साल्हेवारा में सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बने शेखर मेरावी

    October 26, 2026

    महतारी वंदन की बचत से दीपिका ने शुरू किया सिलाई का काम

    October 26, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर

    October 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ब्रेजा कार से 47 ग्राम अफीम बरामद, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.