खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। शासन की जनकल्याणकारी पहल के तहत संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सरलता और कम समय में उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत लवन की हितग्राही प्रमिला कोसले को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से कम समय में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
प्रमिला कोसले ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र, नगर पंचायत लवन में विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्हें कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे आधार कार्ड में अपना नाम सुधरवाने की प्रक्रिया आसान हो गई। समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिली।
हितग्राही प्रमिला कोसले ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्रीसाय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना
- महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी, इस दिवाली अपने हाथों से बना रही मिट्टी के दीये
- सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’
- खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
- खटियापाटी गांव के तालाब में मिला लापता 16 वर्षीय नाबालिग का शव; सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका पर जांच शुरू
- लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने 91 उप अभियंताओं के तबादले का आदेश किया जारी


