खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम बरामद की है। रकम पिकअप के पीछे हिस्से को मोडिफाई कर बनाए गए स्पेशल चेंबर में रखी गई थी।
जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो मैक्स पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। 25 अक्टूबर को रात 11 बजे डबरापारा, खुर्सीपार थाना के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक) विष्णुदेव दुबे बताया।
पुलिस की सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक सीक्रेट चेंबर बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसकी गिनती करने पर चार करोड़ रुपये हुए।
दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच के लिए आयकर विभाग को पुलिस विभाग द्वारा सूचना भेजी गई है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने 91 उप अभियंताओं के तबादले का आदेश किया जारी
- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: प्रशासन हाई अलर्ट पर, 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के निर्देश
- लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
- लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें- राज्यपाल रमेन डेका
- छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अब रहेगा सार्वजनिक अवकाश: पहले ऐच्छिक अवकाश के रूप में था दर्ज
- केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
- बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मिसमैच होने पर भी नहीं रुकेगा राशन, खाद्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की दी जानकारी
- सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त: छत्तीसगढ़ में 2 दिनों के विशेष अभियान के तहत 364 वाहनों पर गाज, ₹4.81 लाख समन शुल्क वसूल


