खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब के बड़े चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है। 27 अक्टूबर से साइक्लोन अधिक तीव्र हो सकता है। 28 अक्टूबर की सुबह आंध्रप्रदेश के तट के पास पहुंचने और पूर्वान्ह बापटला से विशाखापत्तनम के बीच तट पार करने का अनुमान है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं एक-दो स्थानों पर सीमांत भारी बारिश हो सकती है।
प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को सबसे अधिक तापमान रायपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज मौसम शुष्क रहेगा, जबकि दो दिन बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अति भारी से सीमांत भारी वर्षा होगी। वहीं 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, बादलों के गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान का असर सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में होने की संभावना जताई है। 27 अक्टूबर को इसकी शुरुआत बस्तर से होगी और 29 अक्टूबर तक इसका विस्तार रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भी होने की संभावना है। तीन दिन की अवधि में कहीं-कहीं भारी तो कुछ स्थानों में अतिभारी बारिश भी हो सकती है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: प्रशासन हाई अलर्ट पर, 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के निर्देश
- लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
- लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें- राज्यपाल रमेन डेका
- छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अब रहेगा सार्वजनिक अवकाश: पहले ऐच्छिक अवकाश के रूप में था दर्ज
- केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
- बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मिसमैच होने पर भी नहीं रुकेगा राशन, खाद्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की दी जानकारी
- सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त: छत्तीसगढ़ में 2 दिनों के विशेष अभियान के तहत 364 वाहनों पर गाज, ₹4.81 लाख समन शुल्क वसूल
- छत्तीसगढ़ भाजपा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना स्मृति ईरानी के सामने बड़ी चुनौती


