खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 पर सोमवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रक में जा घुसी। घटना के दौरान लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। 3 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 10 लाग घायल बताए जा रहे हैं। इन आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है। दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की बस (CG 04 NM 0859) सोमवार सुबह अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। सफर में अधिकतर यात्री नींद में थे। घटना के दौरान बस में करीब 22 यात्री सवार थे सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रही बस सुबह करीब 5:30 बजे दरचुरा के पास खड़ी ट्रक में जा घुसी। यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया। 3 लोगों की मौके पर ही मौत गई। वहीं 8 से 10 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
घटना की सूचना पर डायल 112 और सिमगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस के अंदर कई लोग गंभीर हालत में थे। उनका सामान बिखर गया था। सभी को बस से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए तत्काल सिमगा सीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद लोगों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर किनारे कर रही है, ताकि यातायात अवरुद्ध न हो। पुलिस हादसे के कारणों की तलाश में जुटी है। क्या ड्राइवर की आंख लगने के कारण हादसा हुआ, खड़ी ट्रक में रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। सभी पहलुओं पर घटना की जांच जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: प्रशासन हाई अलर्ट पर, 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के निर्देश
- लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
- लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें- राज्यपाल रमेन डेका
- छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अब रहेगा सार्वजनिक अवकाश: पहले ऐच्छिक अवकाश के रूप में था दर्ज
- केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
- बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मिसमैच होने पर भी नहीं रुकेगा राशन, खाद्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की दी जानकारी
- सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त: छत्तीसगढ़ में 2 दिनों के विशेष अभियान के तहत 364 वाहनों पर गाज, ₹4.81 लाख समन शुल्क वसूल
- छत्तीसगढ़ भाजपा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना स्मृति ईरानी के सामने बड़ी चुनौती


