खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मिनी माता महतारी जतन योजना जरूरत मंद श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरजा की श्रीमती देवमती को मिनी माता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। यह राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना से मिली इस सहायता ने उन्हें राहत प्रदान की और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग दिया।देवमती ने छत्तीसगढ़ शासन की इस जनहितकारी पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में voter list से 25 लाख नाम गायब: मोहम्मद अकबर ने SIR प्रक्रिया और फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर उठाए सवाल, जांच की मांग
- देवमती को मिनी माता महतारी जतन योजना से मिला आर्थिक संबल
- कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण
- शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- सेवा सेतु से आसान हुई राह, तीन दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जशपुर में बड़ी कार्रवाई: झारखंड से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा धान जब्त, दो पिकअप वाहन जब्त


