Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    October 25, 2026

    ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 25, 2026

    जशपुर में बड़ी कार्रवाई: झारखंड से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा धान जब्त, दो पिकअप वाहन जब्त

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
    • ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जशपुर में बड़ी कार्रवाई: झारखंड से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा धान जब्त, दो पिकअप वाहन जब्त
    • सफलता की कहानी: कबीरधाम के वनांचल में सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
    • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
    • श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
    • वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
    • अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
    दुर्ग

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 25, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क, मोंगरी से भाठापारा मार्ग पर वर्षों की कीचड़ व गड्ढों की परेशानी होगी दूर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और बारहमासी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत मोंगरी में वर्षों से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद मौके पर तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मोंगरी से भाठापारा तक 1.080 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 84.53 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस पक्की सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है।
    बदहाल मार्ग और हादसों से मिलेगी मुक्ति
    ग्राम पंचायत मोंगरी के सरपंच रोशन लाल सोनवानी ने बताया कि बाजार चौक से हाई स्कूल होते हुए जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से अत्यधिक जर्जर और बदहाल था। बारिश के दिनों में रास्ते में दलदल और गड्ढों के कारण चलना बेहद जोखिमभरा हो जाता था। खराब सड़क के कारण स्कूल आते समय विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में गर्भवती माताओं एवं गंभीर मरीजों को ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं था। ग्रामीणों की लगातार मांग को संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा 84.53 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क की स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर है।
    अस्पताल और चारपहिया वाहनों की राह हुई सुगम
    उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि पूर्व में पक्की सड़क के अभाव में गांव के इस हिस्से में किसी भी चारपहिया वाहन या एंबुलेंस के आने में समस्या होती थी। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार व्यवस्थित ढंग से इतनी मजबूत सड़क का निर्माण होते देख ग्रामीण बेहद उत्साहित हैं। यह मार्ग बनने के बाद अब आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं गांव तक बिना किसी बाधा के सीधे पहुंच सकेंगी।
    अंतिम छोर के मोहल्ले और स्कूल को सीधा लाभ
    वार्ड क्रमांक 12 के निवासी बिसम्भर राम साहू ने बताया कि उनका घर इस सड़क के अंतिम छोर पर स्थित है। मार्ग न होने से दो प्रमुख वार्डों के निवासियों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कष्ट का सामना करना पड़ता था। अब पक्की सड़क तैयार होने से मोहल्लेवासियों के साथ-साथ हाई स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुगम आवागमन का सीधा लाभ मिलेगा।
    ग्राम पंचायत मोंगरी के सरपंच रोशन लाल सोनवानी, उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू तथा वार्डवासी बिसम्भर राम साहू सहित ग्रामवासियों ने गांव की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर 84.53 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 25, 2026

    दुर्ग में एटीएम तोड़कर चोरी करने की नाकाम कोशिश: राजस्थान का ट्रक चालक गिरफ्तार, आर्थिक तंगी बना मुख्य कारण

    October 24, 2026

    कुंरा में दर्दनाक बस हादसा: खराब सड़कों की भेंट चढ़ीं 2 जिंदगियां, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

    October 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    रायपुर

    चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    By Khabar WorldOctober 25, 20261

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की मौसम आधारित कृषि सलाह 25 से 29 अक्टूबर…

    ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 25, 2026

    जशपुर में बड़ी कार्रवाई: झारखंड से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा धान जब्त, दो पिकअप वाहन जब्त

    October 25, 2026

    सफलता की कहानी: कबीरधाम के वनांचल में सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर

    October 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    October 25, 2026

    ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 25, 2026

    जशपुर में बड़ी कार्रवाई: झारखंड से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा धान जब्त, दो पिकअप वाहन जब्त

    October 25, 2026

    सफलता की कहानी: कबीरधाम के वनांचल में सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर

    October 25, 2026

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

    October 25, 2026

    श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

    October 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.