खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने आत्मघाती कदम उठाया है। आरोपी के हाथ में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले हैं, जिससे हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रवेश कुमार को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर केशवनगर में एक शिक्षिका और उसके बेटे की पैसों के लालच में हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में सूरजपुर जिला जेल भेजा गया था।
जेल में बंद रहने के दौरान उसके हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी के हाथ में किसी धारदार चीज से कटने के निशान मिले हैं।
Trending
- वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
- अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात: 10 लाख के कर्ज से बचने के लिए शराब में जहर (सुहागा) मिलाकर दो लोगों की हत्या
- सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: जिला जेल में बंद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में हुआ इलाज
- कोरबा में धर्मांतरण को लेकर रातभर हंगामा: होटल में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल का बवाल, मारपीट के बाद पुलिस जांच शुरू
- कवर्धा में सनसनी: मनरेगा (जी राम जी योजना) की खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल, साथ में थैला और चप्पल बरामद
- रायपुर प्रेस क्लब में सनसनीखेज वारदात: सदस्यता विवाद के चलते पलाश तिवारी ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- करवाचौथ पर चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत? जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य के खास उपाय


