खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाकुरकापा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के साव तालाब में 14 वर्षीय नाबालिग बालक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान देवेंद्र पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बालक शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार था तथा घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और गुमशुदगी दर्ज कराने तखतपुर थाने पहुंचे थे। इसी दौरान तालाब में शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया।नक्शे देखें
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र पटेल घर से लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे। इसी बीच ग्राम ठाकुरकापा के साव तालाब में एक बालक का शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान देवेंद्र पटेल के रूप में की गई।
तालाब में शव मिलने की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पंचनामा तैयार करने के बाद शव को मर्चुरी में रखवाया गया है।
तखतपुर थाना प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि बालक के परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान ठाकुरकापा गांव के तालाब में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई। परिजनों के अनुसार, बालक शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार था तथा घर से लापता हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- ठाकुरकापा में तालाब से मिला 14 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बालक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला
- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत
- बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 निरीक्षकों और 1 ASI का तबादला, प्रमुख थानों के बदले गए प्रभारी
- बीटीआई ग्राउंड पर नहीं बनेगा कोई परिसर, जर्जर सरकारी मकानों की जगह होगा निर्माण – पुरंदर मिश्रा
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत


