Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीटीआई ग्राउंड पर नहीं बनेगा कोई परिसर, जर्जर सरकारी मकानों की जगह होगा निर्माण – पुरंदर मिश्रा

    October 23, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत

    October 23, 2026

    कोंडागांव में बैंक ऑफ इंडिया में 36.79 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता: तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ EOW-ACB ने विशेष न्यायालय में पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बीटीआई ग्राउंड पर नहीं बनेगा कोई परिसर, जर्जर सरकारी मकानों की जगह होगा निर्माण – पुरंदर मिश्रा
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत
    • कोंडागांव में बैंक ऑफ इंडिया में 36.79 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता: तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ EOW-ACB ने विशेष न्यायालय में पेश किया 1500 पन्नों का चालान
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • रायपुर प्रेस क्लब: नव सदस्यों के लिए सदस्यता अनुमोदन सत्यापन अनिवार्य, 5 दिनों में ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कोंडागांव में बैंक ऑफ इंडिया में 36.79 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता: तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ EOW-ACB ने विशेष न्यायालय में पेश किया 1500 पन्नों का चालान
    रायपुर

    कोंडागांव में बैंक ऑफ इंडिया में 36.79 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता: तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ EOW-ACB ने विशेष न्यायालय में पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 23, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बैंक ऑफ इंडिया की बड़े डोंगर शाखा में 36 लाख 79 हजार 323 रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) रायपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक भावेश विश्वकर्मा के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), कोंडागांव में करीब 1500 पन्नों का चालान पेश किया गया है। विवेचना में बैंक के विभिन्न खातों से अनधिकृत रूप से राशि दूसरे खातों में स्थानांतरित किए जाने का मामला सामने आया है।
    जांच के अनुसार, भावेश विश्वकर्मा 25 जून 2019 से 18 जनवरी 2022 तक बैंक ऑफ इंडिया की बड़े डोंगर शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने अन्य अधिकारियों की जानकारी और सहमति के बिना उनकी यूजर आईडी एवं पासवर्ड का इस्तेमाल कर बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग किया।
    विवेचना में बैंक के कार्यालय खातों, फसल बीमा खाते, ग्राहकों के बचत एवं ऋण खातों तथा स्वयं सहायता समूहों के खातों से अनाधिकृत रूप से राशि निकालकर स्थानांतरित किए जाने की बात सामने आई। जांच के मुताबिक, कुल 36,79,323 रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा की कोंडागांव शाखा में आरोपी के व्यक्तिगत खाते सहित अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए।
    भावेश विश्वकर्मा के विरुद्ध 4 अप्रैल 2022 को अपराध दर्ज किया गया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धाराओं 13(1)(क) और 13(2) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत पंजीबद्ध किया गया। जांच एजेंसी ने विवेचना के दौरान दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गवाहों के कथनों का परीक्षण किया। इन साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन के लिए पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद विशेष न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया है।
    बैंक ऑफ इंडिया ने अपने स्तर पर भी मामले में विभागीय कार्रवाई की थी। बैंक की ओर से 27 सितंबर 2022 को भावेश विश्वकर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। अब EOW-ACB द्वारा विशेष न्यायालय में चालान पेश किए जाने के बाद मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

    October 23, 2026

    शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

    October 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

    October 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    Uncategorized

    बीटीआई ग्राउंड पर नहीं बनेगा कोई परिसर, जर्जर सरकारी मकानों की जगह होगा निर्माण – पुरंदर मिश्रा

    By Khabar WorldOctober 23, 202611

    कचना ओवरब्रिज के बाद पंडरी रोड पर खालसा स्कूल के पास भी बनेगा ओवरब्रिज, नुआखाई…

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत

    October 23, 2026

    कोंडागांव में बैंक ऑफ इंडिया में 36.79 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता: तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ EOW-ACB ने विशेष न्यायालय में पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    October 23, 2026

    ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बीटीआई ग्राउंड पर नहीं बनेगा कोई परिसर, जर्जर सरकारी मकानों की जगह होगा निर्माण – पुरंदर मिश्रा

    October 23, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत

    October 23, 2026

    कोंडागांव में बैंक ऑफ इंडिया में 36.79 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता: तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ EOW-ACB ने विशेष न्यायालय में पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    October 23, 2026

    ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

    October 23, 2026

    शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

    October 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

    October 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.