Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

    October 23, 2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना
    • सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान
    • जशपुर की सविता रजक ने ‘बिहान’ और ‘मुद्रा योजना’ से बदली अपनी तकदीर, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
    • परंपरागत खेती छोड़ बीज उत्पादन से बदले किसानों के दिन, प्रति एकड़ शुद्ध बचत ₹1.75 लाख पहुंची
    • जशपुर में संवेदनशीलता की मिसाल: सीएम कैंप कार्यालय बगिया की पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिजनों को मिला 4 लाख रुपये का लंबित मुआवजा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जशपुर में संवेदनशीलता की मिसाल: सीएम कैंप कार्यालय बगिया की पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिजनों को मिला 4 लाख रुपये का लंबित मुआवजा
    छत्तीसगढ़

    जशपुर में संवेदनशीलता की मिसाल: सीएम कैंप कार्यालय बगिया की पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिजनों को मिला 4 लाख रुपये का लंबित मुआवजा

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाते समय आग से झुलस गई थीं मनसुखनी बाई, उपचार के दौरान हुआ था निधन

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बारो निवासी रामसाय पैंकरा के परिवार को लंबे समय से लंबित मुआवजा प्रकरण में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। उनकी पुत्री स्वर्गीय मनसुखनी बाई के निधन के बाद मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे परिवार को मुख्यमंत्री साय की पहल से आर्थिक संबल मिला है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मनसुखनी बाई आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थीं। आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन तैयार करने के दौरान आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उपचार के दौरान 24 जनवरी 2024 को उनका दुखद निधन हो गया था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुत्री के असामयिक निधन के बाद परिवार लंबे समय से मुआवजा राशि मिलने की प्रतीक्षा कर रहा था।
    सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद मिली राहत
    स्वर्गीय मनसुखनी बाई के पिता रामसाय पैंकरा ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने अपनी पुत्री के निधन की परिस्थितियों और लंबित मुआवजा प्रकरण की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
    मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम कैंप कार्यालय द्वारा संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की पहल की गई। विभागीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद रामसाय पैंकरा के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। लंबे समय से प्रतीक्षित सहायता राशि मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली है।
    रामसाय पैंकरा और उनके परिजनों ने कठिन समय में सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार के लिए यह सहायता राशि दैनिक जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में सहायक होगी।
    ’जरूरतमंदों की समस्याओं के निराकरण का माध्यम बना सीएम कैंप कार्यालय बगिया’
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। यहां प्रतिदिन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं, लंबित प्रकरणों और सहायता संबंधी मांगों को लेकर पहुंचते हैं।
    कैंप कार्यालय में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाती है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और जरूरतमंद परिवारों को शासकीय योजनाओं तथा नियमानुसार उपलब्ध सहायता का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा मिलना इसी पहल का उदाहरण है। संबंधित विभागों के समन्वय और समय पर कार्रवाई से लंबे समय से लंबित प्रकरण का निराकरण संभव हुआ है।
    सीएम कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान के लिए सहायता प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इससे विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने में मदद मिल रहाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

    October 23, 2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    October 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    बस्तर

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

    By Khabar WorldOctober 23, 20261

    बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    October 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

    October 23, 2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    October 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना

    October 23, 2026

    सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान

    October 23, 2026

    जशपुर की सविता रजक ने ‘बिहान’ और ‘मुद्रा योजना’ से बदली अपनी तकदीर, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये

    October 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.