खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खराब सड़क के कारण भीषण बस हादसा होने का मामला सामने आया है। नांदघाट थाना क्षेत्र के कुंरा गांव में रायपुर से मुंगेली जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद सड़क की बदहाल स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, आरबीएस की निजी यात्री बस रायपुर से नांदघाट होते हुए मुंगेली के लिए रवाना हुई थी। बस जब कुंरा गांव के पास पहुंची, तब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण चालक वाहन को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ा रहा था। इसी दौरान बस के पहिए सड़क के एक बड़े गड्ढे में उतर गए। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के कारण बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। हादसे में दो यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी गई है।
हादसे के दौरान बस में बैठे यात्रियों को जोरदार झटका लगा। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक सवारियों के घायल होने की खबर है। इनमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात भी सामने आई है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान तथा उनकी चिकित्सकीय स्थिति का विस्तृत आधिकारिक विवरण उपलब्ध नहीं है।
Trending
- जशपुर की सविता रजक ने ‘बिहान’ और ‘मुद्रा योजना’ से बदली अपनी तकदीर, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
- परंपरागत खेती छोड़ बीज उत्पादन से बदले किसानों के दिन, प्रति एकड़ शुद्ध बचत ₹1.75 लाख पहुंची
- जशपुर में संवेदनशीलता की मिसाल: सीएम कैंप कार्यालय बगिया की पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिजनों को मिला 4 लाख रुपये का लंबित मुआवजा
- छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली 170 बसों के परमिट रद्द, ब्लैकलिस्टेड
- मुंगेली में बिजली विभाग का बड़ा शिकंजा: बकाया बिल और बिजली चोरी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 39 स्थानों पर मिली अनियमितताएं
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर दौरा: “मैं मांझी की बेटी हूं, बस्तर की परंपरा और मुरिया दरबार लोकतंत्र की अनूठी मिसाल”
- कुंरा में दर्दनाक बस हादसा: खराब सड़कों की भेंट चढ़ीं 2 जिंदगियां, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
- दुर्ग में सनसनीखेज वारदात: 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार


