खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरवाट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राय रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा आगामी 24 घंटे में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। विभाग ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। किसी भी इलाके में बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 2 दिनों के बाद भी मौसम ड्राय बने रहने की अधिक संभावनाएं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान द्वीप समूह के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण 22 अक्टूबर को भी सक्रिय है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके बाद यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक तीव्र हो सकता है।
Trending
- जांजगीर-चांपा में संदिग्ध परिस्थितियों में शराब पीने से पार्षद समेत दो की मौत, एक की हालत गंभीर
- सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- महासमुंद में पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 13.79 लाख का गांजा जब्त, राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार
- दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक- राज्यपाल डेका
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की
- मुंगेली और बिलासपुर जिलों में सड़क संपर्क को मिलेगी मजबूती: मनियारी नदी और डोंगानाला पर नए पुलों के लिए 14.26 करोड़ स्वीकृत
- कांग्रेस और विपक्ष कर रहे हैं वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश – संतोष पाण्डेय
- मुंगेली में ‘सेवा सेतु’ पहल का कमाल: ग्राम तरवरपुर की मानसी चंद्राकर को आसानी से मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र


