खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे लोकभवन, इंडोर स्टेडियम और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे लोकभवन पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2:30 बजे तक मौजूद रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:50 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर शाम 5 बजे लोकभवन पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 5:10 बजे मुख्यमंत्री लोकभवन से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:40 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास में रात 9:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।
Trending
- नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत
- देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से
- सीजी-रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीकरण प्लॉट बेचने पर ‘सालासार विहार’ के प्रमोटर राजीव सोनी पर 25 लाख का भारी जुर्माना
- बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
- सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित


