खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अब धीरे-धीरे ठंड दस्तक देने लगी है। न्यूनतम तापमान में कमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। द्रोणिका का प्रभाव खत्म होने की वजह से आसमान साफ होने लगा है। इसके प्रभाव से रात का मौसम बदले लगा है। जगदलपुर छोड़कर शेष इलाकों में तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में चार डिग्री तो राजधानी में 2 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। बताया गया कि न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं। इसके बाद 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरवाट आ सकती है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग के मुताबिक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन के वक्त गर्मी का अहसास हो सकता है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
बीते कुछ दिनों से रायपुर लगातार प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है। मंगलवार को यहां सबसे अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा।
मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कहीं भी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई। अगले दो दिनों मौसम में मुख्य तौर पर ज्यादा बदलाव की आशंका नहीं है। इसके बाद बादलों के छटने से रात के वक्त ठंडक का अहसास हो सकता है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। बुधवार को यह इसी क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया में तबदील हो सकता है। वहीं एक द्रोणिका भी बनी हुई है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


