Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

    October 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज ने उठाई 27% आरक्षण और पृथक जनगणना की मांग

    October 18, 2026

    देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
    • छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज ने उठाई 27% आरक्षण और पृथक जनगणना की मांग
    • देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान
    • विशेष लेख – सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा
    • विशेष लेख – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
    रायपुर

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 18, 2026Updated:October 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर*

    *मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ का किया भूमिपूजन*

    *मड़मड़ा और कबरटोला में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ -रायपुर l उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 और 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 500 मीटर लंबे गौरव पथ का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन, मंच और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।

     

     

     

    ग्राम मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा की उपस्थिति में स्थानीय महिलाओं ने रिबन काटकर किया। नए भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं आंगनबाड़ी की अन्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मनीराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे, जनपद अध्यक्ष श्री रामकिंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

     

    *अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं*

     

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम मड़मड़ा में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि निकाल सकेंगे। साथ ही राशि जमा करने जैसी बैंकिंग सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय तथा आवागमन के खर्च की बचत होगी।

     

    *मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण की घोषणा*

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम मड़मड़ा में ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण एवं बाजार छपरी में 15 लाख रुपए, पटवारी भवन के पास 10 लाख रुपए तथा पुरानी सोसायटी के पास 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

     

    *कबरटोला में देवी दर्शन कर नवधा रामायण में हुए शामिल*

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम कबरटोला में आयोजित दुर्गोत्सव एवं नवधा रामायण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने देवी दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर रामायण पाठ का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ रामधुन के भक्तिमय वातावरण में ग्रामीणों के साथ समय बिताया।

     

    रामायण पाठ के पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मांगें रखीं।

     

    *कबरटोला में 20.20 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा*

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम कबरटोला में 20.20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें पंचायत भवन के पास 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, 2.60-2.60 लाख रुपए की लागत से दो सीसी सड़कों के निर्माण, नवधा रामायण मंच के पास 3.50 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण और शीतला मंदिर की ओर 5 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण की घोषणा की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

    October 18, 2026

    कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

    October 18, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता

    October 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

    By Khabar WorldOctober 18, 20262

    *कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर* *मड़मड़ा…

    छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज ने उठाई 27% आरक्षण और पृथक जनगणना की मांग

    October 18, 2026

    देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    October 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    October 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

    October 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज ने उठाई 27% आरक्षण और पृथक जनगणना की मांग

    October 18, 2026

    देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    October 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    October 18, 2026

    विशेष लेख – सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा

    October 18, 2026

    विशेष लेख – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

    October 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.