खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के लुंड्रा इलाके में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोमवार 5 अक्टूबर की रात छात्रा अपनी सहेली के साथ गांव में लगे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को देखने जा रही थी। इसी दौरान बाइक और स्कूटी सवार चार लोगों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को जंगल की तरफ ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लुंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


