खबर वर्ल्ड न्यूज- एमसीबी। जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। ग्राम गांजर में एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में गांजा के पौधे उगा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 गांजा के पौधे बरामद किए हैं। पौधों का कुल वजन 18 किलो 690 ग्राम बताया गया है।
जनकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गांजर में एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तस्दीक की पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरि लाल पिता रामकुमार, उम्र 52 वर्ष ने अपनी बाड़ी को चारों तरफ से कपड़े से घेरकर रखा था। पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई करते हुए बाड़ी से गांजा के कुल 14 पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 18 किलो 690 ग्राम है।
पुलिस ने गांजा के पौधों को जब्त कर आरोपी हरि लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


