खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, सामाजिक सरोकार एवं देश के भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दाउपारा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड पथरिया, लोरमी एवं मुंगेली के विभिन्न विद्यालयों से कुल 120 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला स्तर से 30 तथा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर से 30 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में भी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला स्तर से 30 तथा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर से 30 विद्यार्थी शामिल हुए। इस प्रकार चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में कुल 120 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिशत छात्राओं एवं 20 प्रतिशत छात्रों की सहभागिता रही, जो विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता मे रीना साहू शास पूर्व मा. शाला दाबो प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना स्थान शाला से लेकर जिला स्तर बनाए रखे है l संस्था प्रमुख अंजुराम सप्रे व संकुल परिवार समस्त शिक्षक इनको राज्य स्तर पर अपने स्थान बनाए रखे ऐसा शुभकामनाए दिए l
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीएमसी अशोक सोनी,एपीसी प्रदीप उपाध्याय,बीईओ मुंगेली विमित्रा घृतलहरे, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, लोरमी बीईओ मनीषा पाटले, पथरिया एबीईओ यतेन्द्र भास्कर, पीएम श्री विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लीला श्रीवास्तव, सहित प्राचार्य जे एस ध्रुव, राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय,सीएसी जिलाराम यादव, उमेश साहू, भगवान सिंह मंडावी, रघुनाथ ठाकुर, पवन कश्यप, रामेश्वर प्रसाद साहू, नंदराम मरकाम, गोकरण डिंडोले,नेमीचंद भास्कर,शिक्षकगण में श्यामारानी देवांगन, गोविंद पान्डे,विजय यादव,दिनेश घोंसले, सहित समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
Trending
- 11 अक्टूबर को रायपुर में साय सरकार की अहम कैबिनेट बैठक: रोजगार और जनकल्याणकारी प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
- बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
- नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
- रायपुर में यूसीसी पर महिला संगठनों का बड़ा मंथन: लिव-इन रजिस्ट्रेशन, पैतृक संपत्ति अधिकार और भरण-पोषण पर एक समान कानून बनाने की पुरजोर मांग
- छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का बड़ा फैसला: ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 15 अक्टूबर हुई
- रायगढ़ में 145 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कों का कायाकल्प: फोरलेन निर्माण, चौड़ीकरण और विद्युतीकरण के 4 बड़े कार्यों को PWD की हरी झंडी
- विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
- धमतरी में पिता-पुत्रों पर चाकूबाज़ी: आरोपियों का सिर मुड़ाकर पुलिस ने निकाला जुलूस…


