खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पशु तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशी बरामद किए गए हैं। वहीं आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि डाभा दोनर मार्ग पर मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन पलटी हुई मिली और कुछ ही दूरी पर एक और पिकअप खड़ी हुई मिली, जिसमें भी मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मगरलोड थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाई। जांच के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से 12 मवेशी जीवित पाए गए, जबकि एक मवेशी मृत अवस्था में मिला। आशंका है कि वाहन पलटने से उसकी मौत हुई होगी।
फिलहाल दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं और पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सवाल ये है कि आखिर जिले में लगातार हो रही पशु तस्करी पर लगाम कब लगेगी ?
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


